यूपीएससी में इंटरव्यू सबसे मुश्किल स्टेप होता है। जानिए अनु कुमारी से क्या सवाल पूछा गया, जिसने उन्हें टॉपर बना दिया और वे आईएएस बन गईं।
विज्ञापन
2 of 6
टॉपर अनु कुमारी
हरियाणा के सोनीपत जिले में विकासनगर की रहने वाली अनु कुमार खुद बताती हैं कि इंटरव्यू काफी मुश्किल होता है। ज्यादातर परीक्षार्थी इंटरव्यू तक पहुंच जाते हैं, लेकिन वे बाहर हो जाते हैं। अनु बताती हैं कि उन्हें इंटरव्यू से बिल्कुल डर नहीं लगा, क्योंकि कोरपारेट प्रोफाइल की वजह से इंटरव्यू देने की आदत थी और पता था कि किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, माहौल कैसा होता है।
विज्ञापन
3 of 6
टॉपर अनु कुमारी
अनु बताती हैं कि इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने कई मॉक टेस्ट दिए। मॉक टेस्ट देने से सवालों की वैरायटी मिल जाती है। पता चल जाता है कि किस सवाल का जवाब कैसे देना है। जो सवाल नहीं आता उसका जवाब 'ना' में कैसे देना है। अनु बताती हैं कि वैसे तो उनसे कई सवाल पूछे गए, लेकिन एक सवाल ऐसा था जिसके जवाब ने ही शायद मुझे यहां तक पहुंचाया है।
4 of 6
टॉपर अनु कुमारी
अनु ने बताया कि सवाल इराक में मारे गए 39 भारतीयों को लेकर था। उन्होंने आईएसआईएस ने मार दिया था, इनमें से ज्यादातर पंजाब के नौजवान थे। सवाल था कि सरकार ने इन मुद्दे को जिस तरह हैंडल किया, क्या आप उससे सहमत हैं? अनु कहती हैं कि उन्होंने इसका जवाब दिया। उन्होंने वही बताया, जो उन्हें लगता था और वाकई ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
टॉपर अनु कुमारी
अनु ने जवाब दिया कि सरकार ने सभी 39 भारतीयों को जिंदा वापिस लाने की हरसंभव कोशिश की। मामले में गलत ये हुआ कि नौजवानों की मौत के बारे में उनके परिवारों को गलत तरीके से सूचना दी गई। संसद की कार्यवाही के दौरान यह बात खुलकर सामने आई। सरकार किसी की मौत के बारे में इस तरह से सूचना नहीं दे सकती, बस इसी बात से मैं सहमत नहीं हूं।
बता दें कि अनु कुमारी शादीशुदा हैं और चार साल के बच्चे की मां भी। उन्होंने अपने बच्चे को खुद से दूर रखकर यूपीएससी की तैयारी की। अनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है और आईएमटी नागपुर से एमबीए की पढ़ाई की। खास बात ये है कि अनु ने सालाना 20 लाख की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की, क्योंकि वे अंदर से संतुष्ट नहीं थीं।