जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां इस बहादुर बेटी ने वो कारनामा कर दिखाया, जानकर हैरान रह जाएंगे। मिलिए गजब का हौंसला रखने वाली इस लड़की से।
विज्ञापन
2 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, इंटरनेशनल कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की, जिन्होंने तीसरी बार वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया है। श्रुति ने मनाली से लेह तक के रास्ते में पड़ने वाली पांच ऊंची चोटियों, जहां पर सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां 7 से 10 मिनट तक कत्थक नृत्य कर लोगों को जल व वायु संरक्षण का संदेश दिया है।
विज्ञापन
3 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति की इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और बेस्ट आफ इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इससे पहले श्रुति अक्तूबर 2015 और अक्तूबर 2016 में भी वर्ल्ड रिकार्ड बना चुकी हैं। श्रुति ने अमर उजाला को बताया कि सेव नेचर एंड सेलिब्रेट नेचर थीम के तहत उन्होंने यह परफॉर्मेंस दी।
4 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने 16 जून को 2018 मनाली से लेह तक के रास्ते में रोहतांग पास, बारालाचा पास, नकीला पास, लाचुंगला पास और तांगलंगला पास में से हर एक पर 7 से 10 मिनट तक कत्थक नृत्य पेश किया। इन सभी ऊंची चोटियों पर सांस लेना मुश्किल था।
विज्ञापन
5 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने बताया कि जिस दिन उन्होंने यह रिकार्ड बनाया, उस दिन हवा काफी तेज थी और ठंड भी थी। तेज हवा के कारण उनकी आंखें व कान सूज गए थे, लेकिन उन्होंने दृढ़ निश्चय कर रखा था कि परफॉर्म करके लोगों को जल संरक्षण और वायु संरक्षण का संदेश देना है। इसमें पति ने पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
6 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने बताया कि तांगलंगला पास दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी पर परफॉर्म करना सबसे ज्यादा मुश्किल रहा। ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन के संगीत पर उन्होंने यहां अपनी परफार्मेंस दी। पानी व वायु संरक्षण का संदेश देती उन्होंने एक कहानी तैयार की थी। नृत्य के जरिये उन्होंने इस कहानी का वाचन किया, ताकि लोगों तक संदेश पहुंच सके।
विज्ञापन
7 of 9
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने इससे पहले 18380 फीट की ऊंचाई पर माइनस 24 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर हिमालय पर खारदुंगला ला पर 20 मिनट तक कत्थक किया था। श्रुति ने अपनी इस परफार्मेंस को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके अलावा श्रुति ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही उन्होंने सेव गर्ल चाइल्ड और सेव नेचर का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
8 of 9
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
श्रुति ने 17 अक्तूबर 2015 को बारालाचा पास पर 17198.16 फीट (लगभग 5242 मीटर) की ऊंचाई पर 7 मिनट कत्थक किया था। इस ऊंचाई पर सांस लेना भी मुश्किल था। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारालाचा के पास यह परफॉर्मेंस देकर श्रुति ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। श्रुति ने अपनी इस परफॉर्मेंस को 'प्रकृति निर्वाण रूपम' नाम दिया था। यह परफॉर्मेंस भी सेना के जवानों को समर्पित थी।
अमर उजाला से खास बातचीत में श्रुति ने कहा कि अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके उस पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए वह तैयारियों में जुटी है। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी। श्रुति अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए भी उत्साहित हैं।