फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE एडवांस के टॉपर प्रणव गोयल की मार्कशीट 'अनमोल', देखना नहीं चाहेंगे क्या?

Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
टॉपर प्रणव गोयल
सीबीएसई टॉपर की मार्कशीट देखी, यूपीएससी टॉपर की मार्कशीट देखी। अब जरा जेईई एडवांस टॉपर की मार्कशीट भी देख लीजिए। प्रणव ने 360 अंकों में से 337 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में कुल 16062 लड़कों और 2076 लड़कियों ने क्वालीफाई किया है। जबकि क्वालिफाई करने वालों में सामान्य श्रेणी के 8794, ओबीसी के 3140, एससी के 4709 और एसटी के 1495 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रणव गोयल
जेईई एडवांस में प्रणव का स्कोर
विषय     हासिल अंक    कुल अंक    
फिजिक्स     107          120
केमेस्ट्री    114        120
मैथ्स      106        120
विज्ञापन

3 of 6
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव गोयल एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं
अमर उजाला से खास बातचीत में प्रणव ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेंगे। यहां से इंजीनियरिंग करने के बाद वह दो साल जॉब करेंगे फिर एमबीए करने के बाद अपना बिजनेस शुरू करेंगे क्योंकि वह एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं। भवन विद्यालय पंचकूला से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले प्रणव गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

4 of 6
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव के पिता पंकज गोयल और मां ममता गोयल दोनों बिजनेस करते हैं और उनकी अपनी फार्मा कंपनी है। माता-पिता का कहना है कि वह प्रणव की सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 से दसवीं और भवन विद्यालय पंचकूला से बारहवीं करने वाले प्रणव ने दसवीं में 10 सीजीपीए जबकि बारहवीं में 97.2 परसेंट के साथ साइंस स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉप किया था।
विज्ञापन

5 of 6
टॉपर प्रणव गोयल
प्रणव के माता-पिता ने बताया कि चौथी क्लास से प्रणव का क्लास में टॉप करने का रिकार्ड कायम है। जेईई एडवांस देने से पहले जेईई मेन का रिजल्ट आया था, जिसमें उन्होंने 360 में से 350 स्कोर किए थे और देशभर में चौथी रैंक हासिल की थी। पिछले तीन सालों में प्रणव गोयल ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पाई सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉपर प्रणव गोयल
दसवीं में उन्होंने नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) में सफलता पाई। 11वीं में किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना और इंडियन नेशनल मैथ्स ओलंपियाड में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में सफलता पाई। ओलंपियाड में नेशनल लेवल पर भाग लेने दो बार प्रणव गोयल मुंबई स्थित बाबा होमी एटॉमिक सेंटर भी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें