पिता कारपेंटर हैं, छह नौकरियां छोड़कर आईपीएस बनीं। एसपी पद पर रहते हुए दो बार एक ही बीजेपी मंत्री से भिड़ी और सजा भुगती। जानिए कौन है ये तेजतर्रार अफसर।
विज्ञापन
2 of 7
आईपीएस संगीता कालिया
हम बात कर रहे हैं, उस महिला एसपी संगीता कालिया की, जो मीटिंग में मंत्री अनिल विज से भिड़ गई थीं और फिर उनका तबादला कर दिया गया था। याद आ गई होंगी, जी हां। एक बार फिर वैसा ही मामला हुआ। मंत्री विज से भिड़ने के बाद संगीता कालिया रेवाड़ी से ट्रांसफर होकर पानीपत आईं और अब पानीपत में फिर से उनका सामना मंत्री अनिल विज से हो गया। यही नहीं, वे फिर से मंत्री के गुस्से का शिकार हो गई। उन्होंने एसपी साहिबा की शिकायत सीएम खट्टर से कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
आईपीएस संगीता कालिया
नतीजा, एसपी कालिया का सवा दो महीने के अंदर दोबारा से ट्रांसफर कर दिया गया है। अब उनको गुरुग्राम के भोंडसी में आइआरबी का कमांडेंट बनाया गया है। एसपी संगीता का तबादला पानीपत में एसपी पद पर इसी साल 24 अप्रैल को किया गया था और उन्होंने 27 अप्रैल को कार्यभार संभाला था। ट्रांसफर की वजह बताई गई, एसपी का जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों में न आना। अनिल विज पानीपत जिले के प्रभारी मंत्री हैं और इस नाते वह इस बैठक की अध्यक्षता करते हैं।
4 of 7
आईपीएस संगीता कालिया
महिला एसपी संगीता पिछले शुक्रवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में नहीं आई थीं। वह इससे पहले भी दो बैठकों में नहीं पहुंची थी। इस पर मंत्री अनिल विज गुस्सा हो गए और उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से शिकायत की। दोनों के बीच विवाद काफी पुराना है। करीब ढाई साल पहले फतेहाबाद में विज और एसपी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा था और इससे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।
विज्ञापन
5 of 7
आईपीएस संगीता कालिया
उड़ान सीरियल से ली थी प्रेरणा
आईपीएस संगीता कालिया के पिता धर्मपाल फतेहाबाद पुलिस में पेंटर थे और 2010 में वहां से रिटायर हुए। संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की और 2005 में पहली यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन 2009 में तीसरे प्रयास में परीक्षा पास हुई। संगीता कालिया के मुताबिक, उन्हें पुलिस में आने की प्रेरणा उड़ान सीरियल देख कर और उनके पिता से मिली है। उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस हैं। संगीता कालिया वो शख्सियत है, जो छह नौकरियों के ऑफर को छोड़कर पुलिस विभाग में आईं हैं।
विज्ञापन
6 of 7
आईपीएस संगीता कालिया
जिस विभाग में पिता कारपेंटर, उसी में पहली पोस्टिंग
संगीता कालिया भिवानी जिले के एक साधारण परिवार में जन्मी। कुछ अलग करने का सपना देखा और उसे पूरा किया। वर्दी पहनते हुए कसम खाई थी कि इसकी आन-बान पर कोई दाग नहीं लगने दूंगी और इसी काम को मैंने हरेक पोस्टिंग पर करने की कोशिश की है। मैंने न तो कभी झूठ का सहारा लिया और न ही लूंगी। बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि जिस पुलिस विभाग में उसके पिता कारपेंटर हुआ करते थे, उसी विभाग में बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।
बेहद ईमानदार अफसर मानी जाती हैं
पिता धर्मपाल जिस वर्ष में पुलिस विभाग से रिटायर हुए, उसी वर्ष 2010 में हरियाणा पुलिस में संगीता कालिया ने आईपीएस के पद पर ज्वॉइन किया। संगीता कालिया बेहद ईमानदार अफसर मानी जाती हैं। संगीता ने साल 2005 में सिविल सर्विसेज का पेपर दिया, लेकिन वे सफल नहीं हुई। रेलवे में नौकरी मिली, लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नहीं किया। 2009 बैच में तीसरे प्रयास में IPS में सिलेक्ट संगीता लिटरेचर और म्यूजिक में भी दिलचस्पी रखती हैं। फतेहाबाद में महिला थाना की बिल्डिंग बनवाने का श्रेय भी एसपी संगीता कालिया को ही जाता है।