फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018: टॉपर मेघना को मिले 500 में से मिले 499 नंबर, देखें मार्कशीट

Sat, 26 May 2018 04:42 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 83.01 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं और मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। मेघना ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर की स्टेप बाइ स्टेप स्कूल (सेक्टर 132) से पढ़ाई की है। खास बात यह है कि मेघना को फुल नंबर्स में से सिर्फ एक नंबर कम मिला है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उनका लैंग्वेज सब्जेक्ट अंग्रेजी में एक अंक कटा है और उन्हें 100 में से 99 अंक मिले हैं। वहीं इतिहास, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं उन्हें प्रैक्टिकल में भी पूरी अंक दिए गए थे। इसके अलावा जिन विषयों के नंबर प्रतिशत में नहीं जुड़ते हैं, उन विषयों में भी उन्होंने A1 ग्रेड प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि वर्क एक्सपीरियंस, फिजिकल हेल्थ एजुकेशन और जनरल स्टडीज विषय में नंबर नहीं ग्रेड दिए जाते हैं। इन सभी विषयों में भी मेघना ने जबरदस्त प्रदर्शन दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
मेघना के पिता का नाम गौतम श्रीवास्तव और मां का नाम अल्पना श्रीवास्तव है। मेघना का रोल नंबर 5856656 है। वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाली अनुष्का चंद्रा को अंग्रेजी में 98 और सभी विषय में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें