तेजस्वी प्रकाश
सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ डेब्यू
तेजस्वी प्रकाश का एक्टिंग डेब्यू लाइफ ओके टीवी चैनल पर 2012 में आए सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से हुआ था, इसे 26 नवंबर, 2012 के दिन प्रीमियर किया गया था। इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2013 में टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनो की में देखा गया था, लेकिन तेजस्वी को प्रसिद्धि मिली 2015 में कलर्स टीवी के सीरियल स्वरागिनी- जोड़ें रिश्तों के सुर से, इसमें उन्होंने रागिनी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2018 में वे कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का में भी नजर आईं।