फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना बेचने वाला अलोम बोगरा कैसे बना बांग्लादेश का 'रजनीकांत'

Fri, 16 Dec 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
hero alom - फोटो : YouTube
'हिम्मत और जज्बा साथ हो तो कायनात तक आपका साथ देती है।'  कहने को तो ये हिंदी फिल्म का डायलाग है लेकिन बांग्लादेश के अलोम ने इसे अपनाकर अपनी जिंदगी को सफल बना लिया।

जी हां, बात हो रही है बांग्लादेश के सुपरस्टार हीरो अलोम बोगरा की जो आजकल फेसबुक से लेकर ट्विटर और यूट्यूब से लेकर व्हाट्सएप्प हर जगह छाए हुए हैं। लड़के इनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन लगाते हैं और लड़कियां इनपर अपनी जान छिड़कती हैं। कौन है यह शख्स जो बना हुआ है इंटनेट सेंसेशन, जानिए
विज्ञापन

2 of 9
हीरो अलोम का असली नाम अशरफुल अलोम है। यह बांग्लादेश के अभिनेता हैं और अभी तक 500 से ज्यादा गानों में दिख चुके हैं। पिछले कुछ वक्त से इनके वीडियोज सिर्फ बांग्लादेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी हिट हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
बांग्लादेश में इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बड़े-बड़े क्रिकेटर्स इनके साथ फोटो खिंचवा चुके हैं। लेकिन इनकी जिंदगी की राह इतनी आसान नहीं थी हमेशा से। एक ऐसा भी वक्त था जब उनके पास रहने को छत और पेट भरने को खाना तक नहीं था।

4 of 9
अलोम के पिता चनाचूर बेचते थे। जब वह दस साल के थे तभी पिता ने दूसरी शादी कर ली और अलोम और उनकी मां को घर से निकाल दिया। अपनी मां और अपना घर चलाने के लिए अलोम ने अपने पिता कि तरह चनाचूर बेचना शुरू कर दिया। चनाचूर बेचने के कारण वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए।
विज्ञापन

5 of 9
दिनभर चनाचूर बेचने के बाद अलोम शाम के वक्त एक वीडियो की दुकान पर आ कर बैठते थे। यहीं से उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग करने का शौक चढ़ा। अलोम ने कुछ ही समय बाद वो दुकान खरीद ली। दिन में वह चनाचूर बेचते थे और रात को दुकान संभालते थे। उनकी की जिंदगी में बदलाव तब आया जब उनकी दुकान पर आने वाले एक शख्स ने उन्हें गोद ले लिया। अब्दुर रज्जाक नाम का यह शख्स ही था जिसने अलोम को केबल-टीवी का बिजनेस सेट कराने में मदद की।
विज्ञापन

6 of 9
अलोम का केबल-टीवी का बिजनेस चल पड़ा लेकिन एक्टर बनने की उनकी ख्वाहिश अभी भी अधुरी थी। 2008 में अलोम ने अपनी पहली म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूस की और उसे अपने केबल-टीवी पर रिलीज किया। लोगों ने उनके वीडियो को काफी पसंद किया।
विज्ञापन

7 of 9
अलोम बताते हैं कि पहले लड़कियां उनके साथ काम करने से कतराती थीं। एक्टर जैसे गुड लुक्स ना होने की वजह से कोई भी उनके साथ काम करने को राजी नहीं होता था। लेकिन अलोम ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। वह मेहनत करते रहे और आज वह 500 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज बना चुके हैं।

8 of 9
यूट्यूब पर हिट होने के बाद उन्हें फिल्मों और सीरियल के भी ऑफर आ रहे हैं। वह बांग्लादेश के टेस्ट टीम के कप्तान मुश्फिकर रहीम के साथ काम करना चाहते हैं और इस सिलसिले में उनसे मुलाकात भी कर चुके हैं। आप इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि जब बाकी खिलाड़ियों को उनके आने का पता चला तो वे खुद अलोम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

9 of 9
कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में वही चल सकता है जिसके पास अच्छी बॉडी और गुड लुक्स हों। लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए अलोम ना ही एक सफल अभिनेता बने बल्कि एक मिसाल भी पेश की। अलोम उन सभी लोगों के लिए आदर्श हैं जो फिल्मों में काम तो करना चाहते हैं लेकिन कोशिश करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें