कैलिफोर्निया की रहने वाली 12 वर्षीय अनन्या विनय ने अमेरिका का नेशनल स्पेलिंग बी कॉम्पिटीशन जीत लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 26 लाख रुपसे का कैश प्राइज भी मिला है। कॉन्सोनैंट्स (व्यंजन) और वॉवेल्स (स्वर) पर बेस्ड इस कॉम्पिटीशन को अनन्या ने करीब12 घंटे के बाद जीता। पुरस्कार जीतने के बाद अनन्या का कहना था कि उनका सपना सच हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
अनन्या बनीं अमेरिका की नेशनल स्पेलिंग बी विजेता, मिला 26 लाख रुपये का पुरस्कार
2 of 5
खबर के मुताबिक 90वीं स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी कॉम्पिटीशन का फाइनल राउंड गुरुवार को हुआ था। अनन्या ने 'Marocain' वर्ड की सही स्पेलिंग बताई थी जो सिल्क व रेयॉन से बनने वाला एक ड्रेस फैब्रिक है। इस कॉम्पिटीशन में अलग-अलग राउंड में 25 वर्ड्स पूछे गए थे। आपको बता दें कि अनन्या ने एक के बाद एक लगातार कई वर्ड्स की सही स्पेलिंग बताई और ज्यादा वक्त नहीं लिया।
विज्ञापन
अनन्या बनीं अमेरिका की नेशनल स्पेलिंग बी विजेता, मिला 26 लाख रुपये का पुरस्कार
3 of 5
फाइनल में अनन्या के विपरीत में एडमॉन्ड (ओकलाहोमा) के 14 साल के रोहन राजीव थे। इस कॉम्पिटीशन में अमेरिका के 50 स्टेट से 6 से 15 साल के 11 लाख से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा जमैका और जापान के भी बच्चे इसमें शामिल हुए थे।
अनन्या बनीं अमेरिका की नेशनल स्पेलिंग बी विजेता, मिला 26 लाख रुपये का पुरस्कार
4 of 5
साल 2013 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब इस कॉम्पिटीशन में कोई सिंगल चैम्पियन बना हो। अनन्या ने पिछले साल भी इसमें हिस्सा लिया था लेकिन तब वो टॉप 50 में जगह नहीं बना पाई थीं। अनन्या 13वीं भारतीय अमेरिकन हैं जिन्होंने ये खिताब जीता है।
अनन्या बनीं अमेरिका की नेशनल स्पेलिंग बी विजेता, मिला 26 लाख रुपये का पुरस्कार
5 of 5
इसी के साथ अनन्या का नाम उन 22 विजेताओं में शामिल हो गया है जिन्होंने स्पेलिंग बी कॉम्पिटीशन में भारत के लिए हिस्ट्री रची है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नूपुर लता हैं जिन्होंने साल 1999 में यह कॉम्पिटीशन जीता था।