फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: जूठे बर्तन उठाए, किताबें बेचीं और आज बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Mon, 30 Oct 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
Jeff Bezos
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की ताजा जारी सूची के मुताबिक जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति 90.6 अरब डॉलर हो गई है। यह माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति (90.1 अरब डॉलर) से अधिक है।
विज्ञापन

2 of 6
Jeff Bezos
एक दौर ऐसा था जब अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस किताब बेचकर अपना गुजारा करते थे। लेकिन पिछले एक साल से  जेफ हर दिन 426 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। ये उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है।
विज्ञापन

3 of 6
जेफ आज भले ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें पैसों की तंगी थी। जब वे 4 साल के थे तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनके परिवार की माली हालत उस वक्त ठीक नहीं थी। तलाक के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी की। जेफ का पालन-पोषण नाना के यहां हुआ था।

4 of 6
Jeff Bezos
जेफ बेजोस को लोग अमेजन के सीईओ के तौर पर तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि जेफ अपनी पढ़ाई के दिनों में झाडू लगाया करते थे और जूठे बर्तन उठाया करते थे। मैकडोनाल्ड्स से लेकर वॉल स्ट्रीट तक जेफ ने हर जगह काम किया। इसी दौरान उन्होंने अपने घर के गैरेज में अपनी लैब बनाई।
 
विज्ञापन

5 of 6
Jeff Bezos
1994 में जेफ ने अमेजन कंपनी का बिजनेस प्लान लिख दिया। एक छोटे से गैरेज में अमेजन कंपनी खोलने वाले जेफ उस समय जेफ न्यूयॉर्क सिटी हैज फंड में काम कर रहे थे। अमेजन के लिए उन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeff bezos
जेफ की मेहनत और लगन ने ये साबित कर दिया ती दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई काम नामुमकिन नहीं है। जेफ की कंपनी के नाम आज कई रिकॉर्ड दर्ज है। जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें