कहते हैं कुछ कर गुजरने का हौसला इंसान को किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा सकता है। हैदराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने गरीब लोगों के लिए कुछ अनोखा लेकिन ऐसा काम किया है जिसके बारे में जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सरोज खान ने गरीबों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी बाइक को ही एम्बुलेंस में बदल दिया।
विज्ञापन
गरीबों के लिए ये शख्स बन गया भगवान, बाइक को बना दिया 'एम्बुलेंस'
2 of 5
शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शिकायत थी कि उनके साथ कोई शारीरिक परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचने के लिए उनको एम्बुलेंस समय पर नहीं मिलती। ऐसे में सरोज उनके लिए भगवान बनकर सामने आया।
विज्ञापन
गरीबों के लिए ये शख्स बन गया भगवान, बाइक को बना दिया 'एम्बुलेंस'
3 of 5
सरोज के बाइक एम्बुलेंस में एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक बेड, एक छोटा पंखा, एक फर्स्ट ऐड बॉक्स और एक स्ट्रेचर मौजूद है।
गरीबों के लिए ये शख्स बन गया भगवान, बाइक को बना दिया 'एम्बुलेंस'
4 of 5
मोहम्मद सरोज के अनुसार एक इंसान की जिंदगी बहुत कीमती होती है। अगर उसके साथ कोई शारीरिक परेशानी होती है या फिर कोई दुर्घटना घटती है तो उसका समय से अस्पताल पहुंचना बहुत जरूरी होता है लेकिन शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के पास एम्बुलेंस की सुविधा कई बार समय से नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में उनकी जान भी जा सकती है।
गरीबों के लिए ये शख्स बन गया भगवान, बाइक को बना दिया 'एम्बुलेंस'
5 of 5
इस बात को ध्यान में रखते हुए सरोज ने अपनी बाइक को ही एक एम्बुलेंस में बदल दिया। सरोज शरीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कार, बाइक और स्कूटर बना चुके हैं। फिलहाल सरोज हैदराबाद के कुछ गांव में अपनी बाइक एम्बुलेंस की सेवा पहुंचाता है और उसे बाजार में अपना एम्बुलेंस उतारने के लिए सरकार की अनुमति का इंतजार है।