फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: इस उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा हो रहा है कोरोनावायरस, विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Sun, 01 Mar 2020 02:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus - फोटो : Social Media
चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैल रहे जानलेवा कोरोनावायरस को लेकर जगह-जगह विशेषज्ञों द्वारा शोधकार्य और अध्ययन किए जा रहे हैं। इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी (Agence France-Presse AFP) ने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि चीन से होते हुए यह वायरस दुनिया के 61 देशों में पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नया नाम दिया है। ये नाम है 'कोविड-19' (COVID 19)। को - कोरोना, वि- वायरस, डी - डीजीज। 19 इसलिए क्योंकि, पहली बार इसकी पहचान 2019 में की गई।

आखिर क्या कहती है स्टडी? किस उम्र के लोगों को हो रहा है खतरा? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
coronavirus - फोटो : ANI
हाल ही में पेरिस की इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी (Agence France-Presse AFP) ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर कोरोनावारय पर एक स्टडी की है। इन्होंने कोरोनावायरस पर किए गए अध्ययनों के आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि कितने लोग इस वायरस से प्रभावित हो रहे हैं। इसमें उन्हें चौंकाने वाली बातें पता चलीं। इसके बारे में आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नोवेल कोरोनावायरस - फोटो : PIB
  • ये देखा गया कि कोरोनावायरस का खतरा एक निश्चित उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। 
  • इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी (AFP) ने 29 फरवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कुछ आंकड़े सामने आए थे, जिनके मुताबिक, कोरोनावायरस से करीब 86 हजार लोग प्रभावित हैं।
  • जबकि इस जानलेवा वायरस ने तीन हजार लोगों की मौत हो गई।

इस उम्र के लोग सबसे ज्यादा हो रहे हैं प्रभावित...

4 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
  • AFP के अलावा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO- World Health Organization) ने भी कोरोनावायरस पर अध्ययन किया और ये समझने की कोशिश की कि किस उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा है। अध्ययन में पाया गया कि चीन में जिन लोगों में ये वायरस मिला है वे अधिकतर लोग बुजुर्ग हैं।
  • चौंकाने वाली बात यह है कि मरीज पहले से ही दिल की बीमारी (जैसे- हाइपरटेंशन आदि) से ग्रस्त हैं। 

कैसे हुआ अध्ययन...?

विज्ञापन

5 of 6
कोरोनावायरस
  • यह स्टडी फरवरी के मध्य में शुरू हुई, जिसमें चीन के करीब 70 हजार मरीज शामिल हुए। अध्ययन में पाया गया कि करीब 44,700 मरीजों में से 80 फीसदी की न्यूनतम उम्र 60 साल से अधिक थी। कुछ की उम्र 70-80 साल भी देखी गई। 
  • बता दें, इस अध्ययन को चाइना सीडीसी वीक्ली (China CDC Weekly) में प्रकाशित किया गया।
  • इतना ही नहीं दूसरे देशों में मिलते-जुलते आंकड़े नजर आए। जैसे इटली में 12 मरीजों की उम्र करीब 80 साल थी। और इन लोगों को भी दिल की कोई न कोई बीमारी थी। 

20 साल से कम उम्र के लोगों में वायरस का खतरा कम...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
  • यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ फोर्टी इंटरनेशनल सेंटर (US National Institute of Health's Fogarty International Centre) के एपिडेमियोलॉजिस्ट Cecile Viboud ने वायरस के बारे में कहा कि 20 साल से कम उम्र के लोगों में वायरस का खतरा न होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
  • चूंकि कोरोना फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है और बच्चों में फेफड़ों से जुड़ी अधिकतम बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा दिखता है। फिर भी ऐसा क्यों...? विशेषज्ञों के लिए हैरान कर देने वाली बात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें