फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study on Mobile: मोबाइल को बनाएं 'पॉकेट ट्यूटर', जानिए कैसे खाली वक्त को बनाएं सीखने का मौका

Thu, 10 Apr 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग जेडी बिएर्सडॉर्फर, द न्यूयॉर्क टाइम्स

सार

Smartphone Uses: आजकल कुछ भी ऑनलाइन सीखना चलन में आ गया है। ऐसे में आप अपने फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन भाषा सीखने के लिए कर सकते हैं। जबकि एपल और गूगल पर बहुत से फ्री ट्रांसलेशन एप उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग ड्यूलिंगो और मेमराइस जैसे एप के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
mobile - फोटो : AI Generated
Study on Mobile: ज्यादातर लोग अपना खाली वक्त खेलने, घूमने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में बिताते हैं। बेशक इन कामों को करने के सबके अपने-अपने तरीके हों, लेकिन उनमें कहीं न कहीं मोबाइल जरूर शामिल होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो क्यों न आप सोशल मीडिया जैसी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करने के बजाय, अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कुछ नया सीखने के लिए करें? हर रोज कुछ नया सीखने से आपके ज्ञान में इजाफा ही होगा। कुछ ऐसे फ्री एप और वेबसाइटें हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन को एक पॉकेट ट्यूटर में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
child with mobile - फोटो : freepik

ऑनलाइन भाषा

आजकल कुछ भी ऑनलाइन सीखना चलन में आ गया है। ऐसे में आप अपने फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन भाषा सीखने के लिए कर सकते हैं। जबकि एपल और गूगल पर बहुत से फ्री ट्रांसलेशन एप उपलब्ध हैं, फिर भी कई लोग ड्यूलिंगो और मेमराइस जैसे एप के माध्यम से सीखना पसंद करते हैं। ये विभिन्न भाषाओं में छोटे-छोटे कोर्स प्रदान करते हैं, जिससे शब्दावली और व्याकरण सुधारने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
mobile new - फोटो : Adobe Stock

दुनिया को जानें

यात्रा करते वक्त आप अपने समय का उपयोग दुनिया को जानने के लिए कर सकते हैं। ब्लूमबर्ग कनेक्ट्स और एंड्रॉइड तथा आईओएस के लिए गूगल आर्ट्स एंड कल्चर जैसे एप के माध्यम से आप दुनिया के महान संग्रहालयों को ऑनलाइन देख सकते हैं। दोनों एप निःशुल्क हैं। ब्लूमबर्ग कनेक्ट्स में दुनिया भर के कला संग्रहालयों और अन्य सांस्कृतिक स्थलों के वीडियो तथा संग्रह हाइलाइट्स हैं। गूगल आर्ट्स एंड कल्चर में विश्व के 3,000 से ज्यादा सांस्कृतिक संस्थानों व जगहों से जुड़ी जानकारियां है।

4 of 5
मोबाइल का इस्तेमाल - फोटो : Freepik

कोडिंग की बारीकियां

आप अपने मोबाइल पर कंप्यूटर कोडिंग की बारीकियां भी सीख सकते हैं। कोडएकेडमिक साइट पर मुफ्त में कोडिंग सीखी जा सकती है। कोडएकेडमिक गो एप मोबाइल लर्निंग के लिए फ्लैश कार्ड और अभ्यास करने से जुड़े कई विकल्प प्रदान करता है। एपल का फ्री शैक्षिक एप स्विफ्ट प्लेग्राउंड आईपैड और मैक पर स्विफ्ट प्रोग्रामिंग भाषा को इंटरैक्टिव पहेलियों और अभ्यासों के माध्यम से सीखने में मदद करता है। यह शुरुआती लोगों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है। आप नासा एप के जरिये अंतरिक्ष मिशनों को देख सकते हैं और अंतरिक्ष से जुड़े अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

दिमागी कसरत के लिए

आप मोबाइल ट्रिविया एप की सहायता से खुद का आकलन कर सकते हैं। हालांकि, इसके प्रीमियम संस्करण के लिए आपको मामूली रकम चुकानी पड़ेगी। दिमागी कसरत के लिए एलिवेट या पीक जैसे मुफ्त के 'ब्रेन ट्रेनिंग' एप हैं। इनकी मदद से आप संज्ञानात्मक कौशल सीख सकते हैं। ये ध्यान केंद्रित करने में भी काफी मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें