फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE और GATE के बिना पूरा करें IIT में पढ़ने का सपना, यहां करें आवेदन

Tue, 18 Jun 2019 05:26 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IIT
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) क्वालिफाई किये बिना भी आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। आईआईटी गांधीनगर स्टूडेंट्स को यह मौका दे रहा है। कैसा होगा प्रोग्राम, कितने समय की होगी पढ़ाई और कैसे करना होगा आवेदन, ऐसी हर जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
क्या है यह कोर्स

दरअसल, अन्य कॉलेजों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को आईआईटी का अनुभव कराने के लिए आईआईटी गांधीनगर एक प्रोग्राम चला रहा है। इसका नाम है नॉन-डिग्री प्रोग्राम। ऐसे स्टूडेंट्स जो देश या विदेश के किसी कॉलेज में किसी डिग्री प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हैं, वे आईआईटी के इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कितने समय की होती है पढ़ाई

आईआईटी गांधीनगर साल में दो बार यह कोर्स करवाता है। कोर्स एक सेमेस्टर का होता है। पहला सेमेस्टर अगस्त से नवंबर तक चलता है। जबकि दूसरा सेमेस्टर जनवरी से अप्रैल तक जारी रहता है। फिलहाल सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
आगे पढ़ें, कैसे करना है आवेदन...

4 of 5
- फोटो : Social Media
ऐसे करना है आवेदन
अगस्त से लेकर नवंबर तक चलने वाले सेमेस्टर-1 के लिए अभी आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 01 जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

- आवेदन करने के लिए आईआईटी गांधीनगर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नॉन-डिग्री प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करें। 

- नया पेज खुलेगा। यहां दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

- नया पेज खुलेगा, जहां नेशनल नॉन डिग्री एप्लीकेशन या इंटरनेशनल नॉन-डिग्री एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

- अगर रजिस्टर्ड हैं तो लॉग-इन करें। नहीं तो रजिस्टर कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं महत्वपूर्ण लिंक्स

आईआईटी गांधीनगर नॉन-डिग्री प्रोग्राम पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
नेशनल नॉन-डिग्री प्रोग्राम एडमिशन पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।  
इंटरनेशनल नॉन-डिग्री प्रोग्राम एडमिशन पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें