- तैयारी के लिए आपने किस तरह की योजना बनाई?
मैं अपने सीनियर जो एसएससी की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं, सलाह करता रहता था और अब बारी मेरी थी, अपने मुकाम को पाने की, तो देर न करते हुए तैयारी शुरू कर दी। फिर मैंने पढ़ाई के लिए छोटी-छोटी योजना बनाई और उन योजनाओं को पूरा किया।