फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रणनीति को अपना कर SBI में हैं आज इस पद पर

Thu, 09 May 2019 01:43 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आज कल सभी युवा कर रहें हैं और सफलता के लिए सभी प्रयास करते हैं। आपको बता दें कि इस समय कई बैंकों ने विभिन्न पदों पर SBI द्वारा आवेदन निकाले गए थे। SBI ने क्लर्क के 8 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे थे। वे उम्मीदवार जो SBI क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, लेकिन सही रणनीतियों के कारण चूक जाते हैं। तो चालिए बात करते हैं। SBI बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत रुचि अवस्थि से जो आज आपको बताएंगी कि SBI क्लर्क की परीक्षा में किस तरह अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आपकी शैक्षणिक योग्यता क्या है और बैंक में जाने का विचार कैसे आया?
  • आपको बता दें कि बैकिंग क्षेत्र में जाने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक  है इसलिए मैंने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद बीएससी की परीक्षा दी। इसके बाद मैं बैकिंग क्षेत्र में जाना चाहती थी। इसलिए आवेदन पत्र को भरना शुरू कर दिया बैंकिंग परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ मैंने एम.एससी की परीक्षा दी। 
विज्ञापन

3 of 7
बैंकिंग में करियर बनाने की प्रेरणा आपको कहां से मिली?
  • मेरी बड़ी बहन भी बैंक में नौकरी करती हैं और वे हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहीं है। उन्होंने इसकी तैयारी में मेरी मदद की है। उनके अनुभव मेरे लिए इतने कारगर साबित हुए कि मैंने पहली कोशिश में ही IBPS की लिखित परीक्षा को पास कर लिया। 

4 of 7
SBI क्लर्क परीक्षा के बारे में तैयारी कर रहे छात्रों को बताइये, की उन्हें सफलता पाने के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है? 
  • SBI क्लर्क परीक्षा में मुख्यतः पांच विषयों में आयोजित कराई जाती है- रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप स्वयं को किसी विषय में कमजोर समझते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते हैं। आप सभी विषयों के लिए या फिर जिस विषय में कमजोर हैं उसके लिए कोचिंग का सहारा ले सकते हैं। लेकिन इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए फोकस के साथ पढ़ाई करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतियोगी परीक्षा में असफल होकर निराश हुए, युवा को क्या कहना चाहेंगी? 
  • मैं युवाओं से यही कहुंगी कि जो युवा असफल हो जाते हैं। इसका ये मतलब नहीं की वह आगे किसी परीक्षा को पास नहीं कर सकते हैं। क्योंकि असफलता तो अस्थाई होती है। इस लिए कुछ करना है तो कुछ कर गुजराने कि हिम्मत भी होनी चाहिए। अगर लक्ष्य निर्धारित है। जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस परीक्षा में न सही आगे की परीक्षा में जरूर सफलता मिलेगी ये हमेशा सोच बनाकर चलनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
साक्षात्कार में जाते समय कई युवा नरबस हो जाते हैं उनको क्या कहना चाहेंगी?
  • युवाओं को साक्षात्कार के समय कभी नरबस नहीं होना चाहिए इससे आपके आत्मविश्वास की कमी दिखती है। साक्षत्कार के समय मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। चूकिं साक्षात्कार के समय आपके अंदर सबसे ज्यादा आत्मविश्वास होना चाहिए। जो कि मेरे अंदर था। कि ये जॉब तो मुझे मिल कर ही रहेगी। और साक्षात्कार देने जा रहे युवाओं से ये कहना चाहूंगा। कि सबसे ज्यादा कर्रेंट अफेयर्स और अपने होमटाउन के विषय में अच्छी जानकारी का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतियोग परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी को कितना समय निकालना चाहिए?
  • मेरा मानमा है कि आप जब भी पढ़ाई करने बैठें तो फ्रेश मूड में हो और इसी प्रकार का भ्रम या दबाब न रखें। खुद पर आत्मविश्वास बनाएं रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें