रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। आरआरबी चेन्नई और आरआरबी भुवनेश्वर द्वारा अधिसूचित भर्ती प्रक्रिया अब 01 मार्च से शुरू होगी।
कुल 1,30,000 रिक्त पदों को ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना को देखें और महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आदि सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।