फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये महिला बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, इस देश पर करेंगी राज, जानें इनके बारे में

Tue, 10 Dec 2019 09:29 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना मारिन - फोटो : social media
रविवार को फिनलैंड (Finland) की सोशल डेमोक्रेट पार्टी (Social Democratic Party) ने प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व परिवहन मंत्री सना मरीन (Sanna Marin) को चुना है। बता दें कि उनकी उम्र मात्र 34 वर्ष है। इसी के साथ ही वे फिनलैंड के साथ-साथ दुनिया के इतिहास में वर्तमान में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री भी बन गई हैं। आगे पढ़ते हां इनके बारे में सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 5
Sanna Marin - फोटो : Sanna Marin Twitter
क्या कहते हैं फिनलैंड के सबसे बड़े समाचार पत्र-
फिनलैंड के सबसे बड़े समाचार पत्र हेलसिंगिन सनोमैट और इल्ता-सनोमैट हैं। उनके मुताबिक, सना मरीन दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गई हैं। जीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डेन 39 साल के हैं जबकि यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चारुक 35 साल और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन भी 35 साल के हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sanna Marin - फोटो : social media
एंटी रिने की ली है जगह
इससे पहले सना मरीन परिवहन और संचार मंत्री थीं। बता दें कि मरीन ने मतदान जीतकर निवर्तमान नेता एंटी रिने का स्थान लिया है। बता दें कि एंटी रिने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि सना मरीन देश की बागडोर संभाल सकती हैं। 

4 of 5
Sanna Marin - फोटो : social media
प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या कहा मरीन ने-

प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मरीन ने कहा कि विश्वास दोबारा कायम करने के लिए हमें बहुत काम करना होगा। मैंने अपनी उम्र या लिंग के बारे में कभी नहीं सोचा है। मैं मेरे राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं जिनके लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता है।

ये भी पढ़ें- क्या होता है सीजफायर, पाकिस्तान अक्सर तोड़ता है इसके नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanna Marin - फोटो : social media
कौन हैं सना मरीन
  • सना मरीन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था।
  • उन्होंने 2012 में प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक किया।
  • 2012 में उन्हें टैम्पियर की नगर परिषद के लिए चुना गया। 
  • वह 2013 से 2017 तक सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन भी रहीं।
  • वह 2015 में पहली बार संसद सदस्य बनीं।  
  • जून 2019 में वह सरकार में शामिल हुईं और उन्हें परिवहन और संचार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया। 

फिनलैंड के बारे में जानिए
फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित है। जिसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे से मिलती है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है।

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू में हिंदी-अंग्रेजी भाषा के सवाल पर ये दिया जवाब, 13वीं रैंक पाकर बने IAS टॉपर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें