भारतीय रेलवे की आधिकारिक भर्ती शाखा रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी ने 1.9 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए पिछले साल आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक ग्रुप के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। लेकिन, आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी के लिए लगभग एक महीने से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को अब तक अपनी उत्तर कुंजी नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
2 of 8
लिंक, जो अभी तक काम नहीं कर रहा है, इसका प्रयोग दो उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है एक तो आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए और बोर्ड द्वारा तैयार प्रारंभिक कुंजियों पर आपत्तियां उठाने के लिए किया जा रहा है। रेलवे के नोटिस के अनुसार, आपत्ति उठाने से संबंधित विकल्प 14 जनवरी, 2019 को सक्रिय होगा और 19 जनवरी तक उम्मीदवार अपनी आपत्तीदर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी जिसका सभी को इंतजार था वे देश के सबसे बड़े नियोक्ता भारतीय रेलवे में 60,000 से अधिक पदों की भर्ती के लिए 17 सितंबर, 2018 से 17 दिसंबर, 2018 तक आयोजित की गई थी।
4 of 8
विज्ञापन
5 of 8
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के एक बयान के अनुसार, परीक्षा 400 से अधिक केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक दिन 3 से 4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और उपस्थिति 60% से अधिक हो गई। पहले आरआरबी की उत्तर कुंजी 11 बज आने की संभावना थी।
विज्ञापन
6 of 8
ऐसे करें उत्तरकुंजी की जांच-
RRB Group D 2018 परिणाम / उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सरल चरण निम्नानुसार हैं:-
चरण 1: सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी rrb.gov.in पर जाएं। चरण 2: उस लिंक पर क्लिक करें जो आरआरबी ग्रुप डी परिणाम / उत्तर कुंजी (अभी तक सक्रिय नहीं है) है। चरण 3: परिणाम / उत्तर को सावधानीपूर्वक डाउनलोड करने के लिए निर्देश पढ़ें। चरण 4: आरआरबी ग्रुप डी परिणाम / उत्तर कुंजी की जांच करें।
विज्ञापन
7 of 8
प्रशिक्षित परीक्षकों के अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड को भी केंद्रों पर जाने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करने के लिए, एडमिट कार्ड पर Google लिंक मैप प्रदान किया गया।