फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका, बदल गए हैं नियम, परीक्षा देने से पहले जान लें नई शर्तें

Fri, 13 Jul 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
1 of 6
बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। अगस्त से अक्तूबर के बीच लगातार परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इस बार भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव भी किया गया है। अब हर खंड को अलग-अलग निर्धारित समय में हल करना होगा। यानी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन जैसे खंडों को जल्दी हल करके बचे समय का उपयोग दूसरे विषयों के लिए नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में किया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एसबीआई तथा अन्य भर्ती संस्थाओं ने परीक्षा प्रारूप घोषित कर दिया है। इसके अनुसार गणित, बुद्धि परीक्षण और अंग्रेजी के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न तीन खंडों में होंगे। हर खंड को हल करने के लिए 20-20 मिनट मिलेंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्रश्न पत्र हट जाएंगे। इसके विपरीत पहले इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए एक घंटा मिलता था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
इसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी के प्रश्न जल्दी हल करने के बाद गणित के लिए पर्याप्त समय मिल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। काउंसलर पद्मा पांडेय का कहना है कि  अभ्यर्थियों को इस बदलाव के लिए तैयार होना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी खंड के संयुक्त मॉडल पेपर के बजाय अलग-अलग खंड के प्रश्न पत्रों पर अभ्यास करें।  इसके अलावा अब हर पेपर पर बराबर ध्यान देना होगा।

4 of 6
फाइल फोटो
कटऑफ पर पड़ेगा असर
परीक्षा प्रारूप में बदलाव से कटऑफ ऊपर जाने की बात भी कही जा रही है। हर विषय की अलग-अलग मेरिट हाई जाने की उम्मीद है।

एसबीआई पीओ का मेंस अगले महीने
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा अगस्त में संभावित है। मुख्य परीक्षा के गणित के पेपर में डाटा यानी, टेबल और ग्राफ पर प्रश्न होंगे। वहीं अंग्रेजी में 50 नंबर का विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। पिछले साल गणित में शून्य अंक पाने वालों का भी चयन हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
बैंक की भर्ती परीक्षाएं अगले महीने से प्रस्तावित
क्लर्क और ऑफिसर दोनों ही वर्ग में अगस्त से दिसंबर के बीच प्रारंभिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। आईबीपीएस ने परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऑफिसर्स स्केल -1 और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 11,12, 18, 19 और 25 अगस्त तथा एक सितंबर को प्रस्तावित है। ऑफिसर्स स्केल-1 की मुख्य परीक्षा 30 सितंबर तथा ऑफिस असिस्टेंट की सात अक्तूबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी तरह से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 13, 14, 20 और 21 अक्तूबर को होगी। मुख्य परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित है। क्लर्कल ग्रेड भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आठ, नौ 15 और 16 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा अगले वर्ष 20 जनवरी संभावित है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 29 और 30 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा 27 जनवरी को होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें