Central Government Internship 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना हर किसी का होता है। लेकिन वही लोग आगे बढ़ पाते हैं जिन्हें सही मौके की जानकारी होती है। यहां हम आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार के पास आपके लिए एक सुनहरा मौका है। संसद को करीब से देखने का मौका बेहद कम लोगों को नसीब होता है। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा द्वारा इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आखिर कैसे कर सकते हैं आवेदन? कितनी मांगी है योग्यता? और क्या होगी चयन प्रक्रिया? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
इंटर्नशिप
- फोटो : Self
जरूरी योग्यता-
ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भले ही आपने किसी भी विषय से स्नातक या परास्नातक किया हो, आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन-
ध्यान रखें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे।
सबसे पहले राज्यसभा की वेबसाइट पर जाएं।
वहां से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। और आगे दिए पते या ई-मेल आईडी पर भेज दें।
विज्ञापन
3 of 5
जॉब्स
- फोटो : Social Media
मुख्य तिथि-
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2020