आप सोच रहे होंगे कि देश का ऐसा कौन सा कॉलेज हैं जहां इतने प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। यहां हम बात दिल्ली विश्वविद्यालय की कर रहे हैं।डीयू के फेमस कॉलेज सेंट स्टीफंस एक ऐसा जाना-माना कॉलेज है जहां से दुनिया भर के बड़े दिग्गज लोग पढ़ चुके हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन से बड़े लोग वहां से अपनी एक नई पहचान लेकर निकले हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राहुल गांधी
अभी हाल ही में कांग्रेस ने तीन राज्यों में चुनाव जीता है। बीजेपी को पीछे छोड़ जीत हासिल करना एक बड़ी बात है। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इन्होंने भी अपनी पढ़ाई डीयू के कॉलेज स्टीफंस से पूरी की है।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल सिब्बल-
कपिल सिब्बल जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं।आपको बता दें कि कपिल मनमोहन सिंह के प्रधानमन्त्री कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे। इससे पहले कपिल सिब्बल मानव संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। कपिल सिब्बल 1964 में दिल्ली चले आये और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में एम.ए किया।
4 of 5
शक्तिकांत दास
उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शक्तिकांत दास को अपना नया आरबीआई गवर्नर घोषित कर दिया। शशिकांत दास ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में एम.ए की पूरी की है।
fakhruddin ali ahmad
- फोटो : fakhruddin ali ahmad
भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद-
फखरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति थे इसके अलावा वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व थे। उन्होंने दिल्ली में सरकारी हाई-स्कूल से अपनी पढ़ाई की। बाद में उन्होंने स्टीफंस कॉलेज से दाखिला ले लिया।