फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2025: टेक्नोलॉजी से लेकर फाइनेंस तक... टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता ने सुझाए कई टिप्स

Thu, 13 Feb 2025 12:52 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha Episode 3: हर साल आयोजित होने वाला 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम इस बार कुछ खास अंदाज में किया जा रहा है। इस वर्ष, कार्यक्रम को आठ विषयों पर आधारित अलग-अलग एपिसोड्स में प्रस्तुत किया जा रहा है। आज के एपिसोड में टेक्नोलॉजी और वित्तीय मामलों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
1 of 5
परीक्षा पे चर्चा - फोटो : @narendramodi
Pariksha Pe Charcha With Techincal Guruji & Radhika Gupta: इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को एक नई दिशा में पेश किया गया है। इस बार, कार्यक्रम को विभिन्न एपिसोड्स में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक एपिसोड में एक खास विषय पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को उपयोगी टिप्स दिए जा रहे हैं। अब तक दो एपिसोड्स हो चुके हैं, जिनमें से पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य पर सलाह दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
Pariksha Pe Charcha - फोटो : @narendramodi
वहीं, आज का एपिसोड टेक्नोलॉजी और वित्तीय मामलों पर आधारित था, जिसमें टेक्निकल गुरुजी और एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें इस अहम विषय पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

3 of 5
टेक्निकल गुरुजी के साथ परीक्षा पे चर्चा - फोटो : @narendramodi

टेक्निकल गुरुजी ने क्या कहा?

'परीक्षा पे चर्चा' प्रोग्राम में बात करते हुए टेक्निकल गुरुजी ने कहा, "टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को बहुत आसान बनाती है, लेकिन हमें इससे पूरी तरह से निर्भर नहीं होना चाहिए। AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही है, लेकिन अगर हम इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो हमारी क्रिएटिविटी पर असर पड़ेगा। मैं AI का इस्तेमाल एक टूल के रूप में करूंगा, लेकिन अगर हर काम में उसका इस्तेमाल करूंगा तो मेरी क्रिएटिविटी कहां जाएगी?" उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी जिंदगी में टेक्नोलॉजी को थोड़ी दूरी पर रखते हुए उसका संतुलित उपयोग करना चाहिए।

4 of 5
राधिका गुप्ता के साथ परीक्षा पे चर्चा - फोटो : @narendramodi

राधिका गुप्ता ने दिए ये टिप्स  

राधिका गुप्ता ने भी छात्रों को टेक्नोलॉजी के उपयोग पर अपनी राय साझा की और कहा, "मैं टेक्नोलॉजी को अपना मास्टर नहीं बनाना चाहती। मुझे लिखने का शौक है और शब्दों से खेलना पसंद है, इसलिए मैं चाहती हूं कि AI मेरे लिए निबंध न लिखे, बल्कि मैं खुद लिखूं, क्योंकि इससे मेरी सोच और शार्पनेस बनी रहती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pariksha Pe Charcha 2025 - फोटो : @narendramodi

AI की गलती पर कौन होगा जिम्मेदार?  

कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने सवाल पूछा कि अगर AI कोई गलती करता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस पर टेक्निकल गुरुजी ने उत्तर दिया, "AI को समझिए जैसे एक असिस्टेंट जो आपके सारे काम कर सकता है और आपसे कोई सैलरी भी नहीं लेता। आप उसे उतना काम दें, जितना आप यह मानते हैं कि अगर गलती हो भी जाए तो उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।"  

इसी विषय पर राधिका गुप्ता ने भी टिप्पणी करते हुए कहा, "AI आपको यह बता सकता है कि साइंस और आर्ट्स में से एक को चुनते वक्त आपको किन पहलुओं को देखना चाहिए। वह आपको जरूरी जानकारी और फैक्टर्स दे सकता है, लेकिन आखिरी फैसला तो आपको ही लेना होगा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें