फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2025: आपको भी मिल सकता है पद्म पुरस्कार! जानें इसे हासिल करने के लिए क्या करना होता है

Sun, 26 Jan 2025 05:36 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार  2025 की घोषणा कर दी गई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्या होता है यह पुरस्कार और इसको हासिल करने वाले व्यक्तियों को क्या करना पड़ता हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Padma Awards 2025 - फोटो : अमर उजाला
Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में भारत में सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार  2025 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के दिन की जाती है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इस सूची में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। 

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्या होता है पद्म पुरस्कार और इसको हासिल करने वाले व्यक्तियों को क्या करना पड़ता हैं... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Padma Awards 2025 - फोटो : अमर उजाला
पद्म पुरस्कार की श्रेणियां

साल 1954 में दो पुरस्कार का गठन किया गया था, भारत रत्न और पद्म विभूषण। बाद में, पद्म विभूषण को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया:
  • पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • पद्म भूषण: उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Padma awards - फोटो : ANI

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं। पद्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई थी और यह भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन सभी कार्यों और प्रयासों को मान्यता देना है, जिनमें जन सेवा का तत्व निहित होता है।

4 of 6
Padma award nomination process - फोटो : https://www.padmaawards.gov.in/padmaawards/Gallery

जानिए कैसे होता है चयन

पद्म पुरस्कारों के लिए सभी नामांकनों को पद्म पुरस्कार समिति के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इस समिति का गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव और चार से छह प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। समिति द्वारा की गई सिफारिशों को प्रधानमंत्री और भारत के राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Padma awards eligibility criteria - फोटो : https://www.padmaawards.gov.in/

पद्म पुरस्कार के लिए पात्रता

पद्म पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष मानदंड होते हैं। इसके लिए उम्मीदवार का योगदान विशेष होना चाहिए और किसी न किसी क्षेत्र में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करना चाहिए। कोई भी भारतीय नागरिक इस पुरस्कार के लिए योग्य हो सकता है और इसका चयन मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति ने किस हद तक देश के विकास में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Padma awards - फोटो : https://www.padmaawards.gov.in/

कैसे प्राप्त करें पद्म सम्मान?  

पद्म सम्मान प्राप्त करने के लिए सरकार हर साल आवेदन आमंत्रित करती है। अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसने किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, तो वह आवेदन कर सकता है। सरकार इन आवेदनों की जांच करती है और इसके बाद व्यक्तियों, संस्थाओं, सांसदों, विधायकों या मंत्रियों द्वारा किसी के नाम की सिफारिश की जा सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय भारत सरकार द्वारा गठित समिति ही करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें