एसएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा में हाथ घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैगजीन, मोबाइल, स्कैनर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्टोरेज डिवाइस पर रोक के साथ ही अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयर रिंग, नोजपिन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, हेयर पिन, पूरी बाजू वाले कपड़े आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।