फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Exam Tips: चार मई को नीट यूजी परीक्षा 2025; जानें एक्सपर्ट से आखिरी दिन की जरूरी टिप्स और स्ट्रैटजी

Sat, 03 May 2025 08:41 AM IST
शिवम गर्ग हरप्रीत सिंह, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

NEET UG Exam: अगर आप परीक्षा वाले दिन कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखते हैं, तो नीट यूजी परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं। इसलिए अंतिम दिन में विषयों का रिवीजन बिल्कुल तनावमुक्त होकर करें और एक रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा दें।
विज्ञापन
1 of 5
NEET Exam 2025 Tips - फोटो : freepik
NEET Exam 2025 Tips: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा एग्जाम कैलेंडर के अनुसार कल यानी 4 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। यदि आपका सपना डॉक्टर बनना है, तो इस परीक्षा में सफल होना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अनएकेडमी, लाजपत नगर के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह कहते हैं कि यदि आप परीक्षा वाले दिन कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखते हैं, तो इस परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं। इसलिए अंतिम दिन में विषयों का रिवीजन बिल्कुल तनावमुक्त होकर करें और एक रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा दें।
विज्ञापन

2 of 5
NEET UG 2025 - फोटो : Adobe Stock

परीक्षा पैटर्न और बदलाव

इस वर्ष नीट 2025 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, और वनस्पति विज्ञान विषयों से कुल 180 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट (पहले 200 मिनट थी) निर्धारित की गई है। इस बदलाव के कारण समय प्रबंधन और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसके अलावा स्व-निर्मित नोट्स पर ध्यान दें, क्योंकि अंतिम दिन में अब नई किताबें या ऑनलाइन लेक्चर वीडियो देखने का समय नहीं है। इसके अतिरिक्त परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और दबाव से बचें। परिवार और दोस्तों के साथ सकारात्मक बातचीत करें।
विज्ञापन

3 of 5
NEET Exam Strategy - फोटो : freepik

नकारात्मक अंकन

अधिकांश छात्र पहले जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के 90 प्रश्नों को हल करते हैं, लेकिन आप परीक्षा की शुरुआत बायोलॉजी विषय से करें। इन प्रश्नों को 40 से 50 मिनट में पूरा करने का लक्ष्य रखें, क्योंकि ये अपेक्षाकृत स्कोरिंग और कम समय लेने वाले होते हैं। शेष बचे विषय भौतिकी और रसायन विज्ञान को दो घंटे में हल करने पर ध्यान दें। भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्नों को पहले हल करें, फिर वैचारिक प्रश्नों पर जाएं। रसायन विज्ञान में कार्बनिक और अकार्बनिक हिस्सों को प्राथमिकता दें, क्योंकि ये जल्दी हल हो सकते हैं।

4 of 5
NEET Preparation Last Day - फोटो : Adobe Stock

किसी एक प्रश्न पर न अटकें

अगर कोई प्रश्न कठिन लग रहा है, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें। बाद में समय बचे तो उसे हल करें। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, इसलिए केवल उन प्रश्नों का उत्तर दें, जिनमें आप पूरी तरह से आश्वस्त हों। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें और उसका पालन करें। अंतिम 10 मिनट में अपने उत्तर पत्र की जांच करें और देखें कि सभी प्रश्नों को ठीक से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

जरूरी दस्तावेज रख लें

प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड करके एक प्रिंट अपने पास अवश्य रखें और उस पर उपलब्ध सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आधारकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जरूर रख लें। रात को सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लें। परीक्षा के दिन सुबह हल्का व पौष्टिक नाश्ता करें और खदु पर भरोसा बनाएं रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें