Medical Education NEET UG 2023
- फोटो : istock
NEET UG 2023 मिलिट्री नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग के लिए भी जरूरी
उम्मीदवार अब नीट यूजी फॉर्म के लिए छह अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी के माध्यम से सरकारी, राज्य संचालित, डीम्ड और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और मिलिट्री नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग कॉलेज आदि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले किए जाते हैं। इसलिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए यह एकमात्र प्रवेश और अर्हता परीक्षा है।