मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/MCC की ओर से मेडिकल पाठ्यक्रमों के स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग/NEET UG Counselling 2022 का आयोजन अब जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे। चयनित छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, नीट काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में...