Free Coaching for NEET UG JEE Mains: देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाती हैं। नीट यूजी और जेईई मेन के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र बड़े-बडे़ कोचिंग घरानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लाखों रुपये का भुगतान करते हैं। इसलिए, सामान्य परिवार के छात्र-छात्राओं के लिए इनकी तैयारी करना आसान नहीं होता जबकि आदिवासी श्रेणी के छात्र तो इस बारे में सोच भी नहीं पाते हैं। ऐसे में सरकार ने एक बड़ी महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है।