फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2019: नहीं खुल रहा रजिस्ट्रेशन पेज, यहां से लें मदद

Wed, 19 Jun 2019 01:45 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) 2019 के लिए ऑल इंडिया 15% कोटा के तहत काउंसलिंग की प्रक्रिया आज, 19 जून 2019 से शुरू हो चुकी है। डायरेक्टरेट जेनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) के अधीन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
हालांकि अब तक रजिस्ट्रेशन पेज नहीं खुल रहा है। MCC ने सूचना दी है कि सर्वर में दिक्कत आने के कारण रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पा रहे हैं। अभ्यर्थियों को परेशानी के लिए माफी भी मांगी है। साथ ही सलाह दी गई है कि रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।

आगे देखें कहां से मिलेगी मदद...
विज्ञापन

3 of 6
अगर काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को किसी तरह की परेशानी आती है, या कोई प्रक्रिया समझ में नहीं आती है, तो ऐसी स्थिति में वह मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) से मदद ले सकता है। इसके लिए MCC ने कॉल सेंटर की व्यवस्था की है।

अभ्यर्थी MCC कॉल सेंटर में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं - 
  • - 0120-4073500
  • - 1800 102 7637 (टॉल फ्री)
  • - 011-23063566
  • - 011-23062493
  • - 011-23063220

मदद के और भी हैं विकल्प, आगे देखें...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नीट 2019 काउंसलिंग से जुड़ी हर जानकारी के लिए अभ्यर्थी MCCNEWS की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

इसके अलावा नीट 2019 की ऑल इंडिया 15% कोटा काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेज भी हेल्प सेंटर के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऐसा रहेगा शेड्यूल
फर्स्ट राउंड

- रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग - 19 जून 2019 से 24 जून 2019 शाम 5 बजे तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 27 जून 2019
- रिपोर्टिंग - 28 जून से 3 जुलाई 2019

सेकेंड राउंड
- रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग - 6 जुलाई 2019 से 8 जुलाई 2019 शाम 5 बजे तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 12 जुलाई 2019
- रिपोर्टिंग - 13 जुलाई से 22 जुलाई 2019

मॉप-अप राउंड
- रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग - 13 अगस्त 2019 से 15 जुलाई 2019 शाम 5 बजे तक
- सीट आवंटन रिजल्ट - 18 जुलाई 2019
- रिपोर्टिंग - 20 अगस्त से 26 अगस्त 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑल इंडिया 15% कोटा काउंसलिंक के FAQ के लिए यहां क्लिक करें।
MCC यूजी काउंसलिंग स्कीम समझने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें