फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2018: माता-पिता को करना होगा ये काम, इसके बाद ही एग्जाम दे पाएंगे अावेदक

Sun, 22 Apr 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
नीट के आवेदक अब परीक्षा में तभी बैठ पाएंगे जब उनके माता-पिता ये एक काम करेंगे। आगे जानिए...
विज्ञापन

मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट में अभ्यर्थी को जो परीक्षा केंद्र या परीक्षा का शहर मिल गया है, वह नहीं बदलेगा। सीबीएसई ने नीट के एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा। दूसरी ओर, एडमिट कार्ड पर बच्चे के अलावा माता-पिता को भी शपथ लेनी होगी कि वह नकल संबंधी सभी नियमों का पालन करेंगे। यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.cbseneet.nic.in
विज्ञापन

3 of 6
Exam schedule
सीबीएसई ने नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत सभी माता-पिता को बच्चे के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके अलावा बच्चे को भी एक शपथ पत्र को ऑनलाइन एक्सेप्ट करना होगा। बोर्ड का मकसद है कि बच्चों और अभिभावक खुद भी इस बात की शपथ लें कि नकल संबंधी किसी भी प्रक्रिया में वह हिस्सा नहीं लेंगे।

4 of 6
exam
बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने नीट का फॉर्म भरा था, उन्हें एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसमें किसी की कोई व्यक्तिगत सोच शामिल नहीं है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों को एडमिट कार्ड पर जो केंद्र मिल चुका है, वह परीक्षा से एक दिन पहले जरूर वहां विजिट कर लें। ताकि उसी हिसाब से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
ओपन बोर्ड छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और प्राइवेट छात्रों को फिलहाल नीट का एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। सीबीएसई के मुताबिक चूंकि उनका मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के आदेश के मुताबिक ही उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्रेस कोड का रखें ख्याल
सीबीएसई नीट का आयोजन छह मई को देशभर में होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के लिए ड्रेस कोड का ख्याल रखें। हल्के रंग के कपड़े पहनकर आएं। हाफ बाजू वाली कमीज के अलावा हवाई चप्पल पहनकर परीक्षा देने आएं। जूते-मौजे, नोजपिन, पेंडेंट, हाथ घड़ी, गले की चेन आदि पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें