फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते चेहरे: कोई आईएएस, कोई डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर; जानें एमपी बोर्ड के मेधावियों के सपने

Tue, 06 May 2025 04:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP board Topper 2025: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने आज 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र सिर्फ अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सपना आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे पेशों में अपनी पहचान बनाना है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
1 of 9
MP board Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
MP board Topper 2025: एमपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल एमपी बोर्ड के मेधावी छात्रों ने न सिर्फ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि अपने जज्बे और बड़े सपनों से भी सबका दिल जीत लिया। कोई प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की दिशा बदलना चाहता है, तो कोई डॉक्टर बनकर जीवन बचाना, तो कोई इंजीनियर बनकर नई तकनीक से देश को आगे ले जाना चाहता है। जानें क्या हैं एमपी बोर्ड के मेधावी छात्रों के सपने..
विज्ञापन

2 of 9
दसवीं का मेधावी छात्र जीशान कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
मंडला जिले के नैनपुर स्थित ज्ञान ज्योति ई.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मो. जीशान कुरैशी ने कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 में से 488 अंक अर्जित कर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

जीशान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। वे बताते हैं कि विद्यालय की ओर से समय-समय पर उन्हें आर्थिक सहयोग प्राप्त होता रहा, जिससे पढ़ाई में निरंतरता बनी रही। शिक्षकगणों का मार्गदर्शन और विद्यालय का सहयोग उनके लिए प्रेरणास्त्रोत रहा।

भविष्य को लेकर जीशान का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होना है। वे UPSC की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
टॉपर छात्रा सुहानी प्रजापति अपनी सहेलियों के साथ।। - फोटो : अमर उजाला

भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं सुहानी

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने प्रदेश स्तर पर टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल कर 99.4% अंकों के साथ यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

सुहानी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों के साथ-साथ अपने माता-पिता और बड़ी बहन को देती हैं। उनका कहना है कि इस उपलब्धि के लिए जितनी मेहनत उन्होंने की, उतनी ही उनके परिवार और शिक्षकों ने भी उनका सहयोग और मार्गदर्शन किया।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉप-5 सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने अपनी सफलता के पीछे की तैयारी का राज साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टॉप करने का सपना उन्होंने शुरुआत से ही देख लिया था और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से 2 से 3 घंटे पढ़ाई की। साथ ही पूरे साल उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी ताकि ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर केंद्रित रहे।

सुहानी का अगला लक्ष्य मैथ्स विषय चुनकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है। वह भविष्य में आईआईटी जेईई की परीक्षा देकर एक सफल इंजीनियर बनना चाहती हैं।

4 of 9
हरिओम साहू, कृषि संकाय टॉपर - फोटो : अमर उजाला

हरिओम बने कृषि संकाय टॉपर

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के कृषि संकाय में टॉप करने वाले हरिओम साहू अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को देते हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार और शिक्षकों ने हर समय उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

परीक्षा की तैयारी को लेकर हरिओम बताते हैं कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई की। उनके अनुसार, पढ़ाई का समय ज्यादा होना जरूरी नहीं, बल्कि ईमानदारी से की गई पढ़ाई अधिक महत्वपूर्ण होती है। उनका मानना है कि कम समय में भी अच्छी तैयारी कर सफलता प्राप्त की जा सकती है, अगर पढ़ाई पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जाए।
विज्ञापन

5 of 9
MP board Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांशु का सपना है डॉक्टर बनना

मध्यप्रदेश के सिद्धि जिले के छात्र दिव्यांशु ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप स्थान हासिल कर अपने संघर्ष और समर्पण की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिव्यांशु ने एक किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई की और अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया।

दिव्यांशु का कहना है कि उनकी सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके शिक्षकों का रहा, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। इसके बाद वे अपने माता-पिता और परिवार को श्रेय देते हैं, जिन्होंने उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग और प्रोत्साहन दिया।

भविष्य को लेकर दिव्यांशु का सपना डॉक्टर बनने का है। हाल ही में उन्होंने नीट की परीक्षा भी दी है और वे चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश कर समाज सेवा का लक्ष्य रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
प्रज्ञा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

टॉपर प्रज्ञा जायसवाल?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित किए। उन्होंने सिंगरौली की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल का रिजल्ट देखा तो हैरान रह गए। प्रज्ञा ने 10वीं में पूरे 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "पुराने रिकॉर्ड निकालो, आखिरी बार कब किसी को पूरे अंक मिले थे?" इस पर कोई जवाब नहीं मिला।  
विज्ञापन

7 of 9
MP board Topper 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

जयदीप कछाया ने कृषि समूह में पाई चौथी रैंक

एमपी बोर्ड 12वीं कृषि समूह में जयदीप कछाया ने 500 में से 480 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

8 of 9
MP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं गार्गी

गार्गी ने 10वीं में 484 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल से दूरी और सेल्फ स्टडी उनकी सफलता की कुंजी रही। परिवार मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए उन्होंने बायोलॉजी विषय चुना, लेकिन अब उनका सपना फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना है।
विज्ञापन

9 of 9
MP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

आएएस बनने का है सपना

एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स में शामिल प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियल का सपना IAS बनकर देश की सेवा करना है। वह रोज रात 2 बजे तक पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूरी लगन से तैयारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें