फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: MBBS नहीं मिला तो क्या हुआ? इन कोर्स से पाएं हाई पेइंग जॉब और शानदार करियर

Tue, 17 Jun 2025 12:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Medical Courses: नीट यूजी में अगर एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिला तो निराश होने की जरूरत नहीं है। मेडिकल फील्ड में ऐसे कई प्रोफेशनल कोर्स हैं जो न सिर्फ अच्छा करियर बनाते हैं, बल्कि आपको शानदार सैलरी और सम्मानजनक पहचान भी दिला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में अच्छे अंक न आने पर अधिकतर छात्र निराश हो जाते हैं और सोचते हैं कि अब मेडिकल फील्ड में करियर बनाना संभव नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि नीट में कम नंबर आने के बावजूद मेडिकल से जुड़े ऐसे कई कोर्स हैं जिनमें दाखिला लेकर आप न सिर्फ हेल्थकेयर सेक्टर में काम कर सकते हैं, बल्कि लाखों की कमाई भी कर सकते हैं। 

आइए जानते हैं ऐसे ही टॉप मेडिकल कोर्स जिनसे बिना एमबीबीएस के भी आप हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग (BSc Nursing)

यह कोर्स हेल्थ सेक्टर में सबसे प्रतिष्ठित और स्थायी करियर विकल्पों में से एक है। इसमें छात्रों को मरीजों की देखभाल, क्लीनिकल स्किल्स और मेडिकल इमरजेंसी की ट्रेनिंग दी जाती है। सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में नर्सिंग प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। अनुभव के साथ 6 लाख सालाना तक की सैलरी संभव है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

B.Sc. Radiology/Medical Imaging Technology

इस कोर्स में छात्रों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, MRI और CT स्कैन जैसे तकनीकी उपकरणों को ऑपरेट करना सिखाया जाता है। यह एक हाई-डिमांड फील्ड है और बड़े अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर्स में अच्छी सैलरी मिलती है। शुरुआती पैकेज 3-5 लाख सालाना तक हो सकता है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बैचलर ऑफ फार्मेसी (B. Pharm)

अगर आपका रुझान मेडिकेशन, दवाइयों और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री की ओर है तो B. Pharm बेहतरीन विकल्प है। इस कोर्स के बाद आप मेडिकल शॉप, फार्मा कंपनी या सरकारी क्षेत्र में फार्मासिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी 4 लाख सालाना तक कमाई होती है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT)

यह कोर्स लैब टेस्ट, पैथोलॉजी, ब्लड जांच, माइक्रोबायोलॉजी आदि की ट्रेनिंग देता है। BMLT करने के बाद छात्र डायग्नोस्टिक सेंटर्स, अस्पतालों और निजी लैब्स में उच्च वेतन वाली नौकरियों के लिए योग्य बनते हैं। अनुभवी प्रोफेशनल 4-7 लाख तक सालाना कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

BSc बायोटेक्नोलॉजी

बायोटेक्नोलॉजी एक रिसर्च और इनोवेशन आधारित फील्ड है जो फार्मा कंपनियों, रिसर्च लैब्स, एग्रीटेक और फूड इंडस्ट्री तक फैला हुआ है। इस कोर्स में जॉब के साथ-साथ आगे MSc या PhD कर अच्छे रिसर्च अवसर भी मिलते हैं। शुरुआती पैकेज 3-5 लाख सालाना और अनुभव के साथ 8 लाख+ तक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें