AI Coach: जरा सोचिए कि अगर आपका कोई ऐसा साथी हो, जो आपको पढ़ाई के लक्ष्यों, परीक्षा की तैयारी, दैनिक दिनचर्या या फिर फिटनेस गोल्स पूरे करने में मदद करे, तो कैसा रहे। तेजी से बदलती इस दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने यह सब मुमकिन बना दिया है। आज चैटजीपीटी और बार्ड जैसे चैटबॉट्स सिर्फ बातें करने में माहिर नहीं हैं, बल्कि अब ये स्मार्ट लाइफ कोच, स्टडी पार्टनर और गोल गाइड बन चुके हैं।