फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Continuous Learning: लीडर बनते हैं, जन्म से नहीं; बदलाव और सीखने की आदत से मिलती है सफलता

Tue, 12 Aug 2025 02:32 PM IST
शाहीन परवीन मार्क मैरोन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Personal Development: लीडर पैदा नहीं होते, बल्कि बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने और हरदम सीखते रहने की आदत से तैयार होते हैं। परिस्थितियों को समझकर, नए कौशल अपनाकर और अनुभव से सीखते हुए कोई भी बेहतर लीडर बन सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Leadership: वर्तमान समय में नेतृत्व (लीडरशिप) का स्वरूप पूरी तरह से बदल रहा है। अब यह केवल अनुभव व पारंपरिक प्रबंधन शैली पर आधारित नहीं रह गया है। आजकल प्रभावी नेतृत्व के लिए चुनौतियों का सामना करने की क्षमता तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तकनीक, व्यावसायिक चपलता और दृष्टिकोण में तालमेल का होना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए पेशेवरों को नई तकनीकों को न केवल सीखना-समझना होगा, बल्कि रणनीतिक फैसलों में उनका बेहतर ढंग से इस्तेमाल भी करना होगा। 

इसके अलावा, प्रभावी संवाद व अपनी बात को प्रस्तुत करने का हुनर टीम को जोड़े रखने, उन्हें प्रेरित करने और लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसीलिए, आज कॉरपोरेट जगत में लचीलापन, नए कौशल सीखना तथा व्यावसायिक चपलता अपनाना ही लीडरशिप का आधार माना जाता है। अगर आप भी खुद में लीडरशिप का गुण विकसित करना चाहते हैं, तो कुछ अहम बिंदुओं पर ध्यान देकर ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बदलाव को अपनाएं

वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने वाले पेशेवर अपनी प्राथमिकताओं में जरूरी बदलावों को ज्यादा अहमियत देते हैं। ऐसे में, आपको अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए स्वचालन, रोबोटिक्स और जेनरेटिव एआई जैसे बदलावों को अपने कामों में शामिल करना होगा। इसके अलावा, अपने संगठन की कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ बनाने, उच्च प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने और टीम की नवाचार क्षमता को विकसित करने पर भी जोर देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सीखने की नई दिशा

एक प्रभावी लीडर बदलते समय के साथ अपने दृष्टिकोण का भी विस्तार करता है। ऐसे में, बदलते परिवेश आपको भी लगातार नए कौशल सीखते रहना होगा। इसके लिए, व्यक्तिगत शिक्षण तक पहुंच बढ़ाएं, जहां आपको अपने अनुसार सीखने का अनुभव और वक्त चुनने का मौका मिले, ताकि काम और जीवन में संतुलन बना रहे।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

नेतृत्व को मजबूत करने का कौशल

लीडर बनने के लिए केवल तकनीकी या प्रबंधकीय कौशल पर्याप्त नहीं हैं। इसके इतर आपको मानसिक लचीलापन, अनुकूलनशीलता और जटिलताओं को समझने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। बेशक इसमें समय लग सकता है, लेकिन यह हर परिस्थिति में आपको अपने कौशल का प्रभावी तरीके से उपयोग करने में सक्षम बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

लीडरशिप का मूल्यांकन

अंत में आपको अपनी लीडरशिप क्षमता का मूल्यांकन करने पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको ऐसा पैमाना अपनाना होगा, जो माप सके कि संगठनात्मक संस्कृति, टीम के सामूहिक प्रदर्शन और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता पर आपका कितना प्रभाव पड़ रहा है। इससे एक ऐसा माहौल बनता है, जहां किसी भी परिवर्तन को सरलता से अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें