फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Education: बिना स्कूल गए 'स्वर कोकिला' के पास 6 डॉक्टरेट डिग्रियां, जानें कैसा रहा उनका करियर

Thu, 06 Feb 2025 09:09 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Lata Mangeshkar Education: लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता, दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनसे लता ने अपनी संगीत की पहली शिक्षा ली। केवल 5 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला
Lata Mangeshkar Education: भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का आज के ही दिन साल 2022 में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उनका योगदान और संगीत की दुनिया में छाया हुआ प्रभाव हमेशा कायम रहेगा। उन्हें 'स्वर कोकिला' के नाम से जाना जाता है और उनकी आवाज आज भी दुनिया भर में बसी हुई है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर ने अपनी शिक्षा का अधिकांश हिस्सा बिना स्कूल गए ही पूरी की थी, फिर भी उनके पास 6 डॉक्टरेट डिग्रियां थी।
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

लता मंगेशकर का प्रारंभिक जीवन

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता, दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनसे लता ने अपनी संगीत की पहली शिक्षा ली। केवल 5 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और अपने पिता के नाटकों में अभिनेत्री के रूप में भी काम किया। 

लता मंगेशकर के पांच भाई- बहन थे और उनमें से लता सबसे बड़ी थीं। उनकी बहनों का नाम आशा, मीना, ऊषा हैं और भाई हृदयनाथ मंगेशकर है। सभी ने संगीत को अपनी अजीविका के रुप में चुना। लता मंगेशकर के पिता का निधन 1942 में हुआ था, इस समय उनकी उम्र 13 साल थी और परिवार की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

लता मंगेशकर का शैक्षिक सफर

लता मंगेशकर का बचपन संगीत से भरा था, लेकिन स्कूल में उनका अनुभव बहुत सामान्य नहीं था। उनका छोटा सा स्कूल जीवन उनके बहन आशा भोसले ने याद करते हुए बताया था। दरअसल, लता मंगेशकर ने बचपन में कभी स्कूल नहीं जाने का निर्णय लिया क्योंकि एक बार उनके स्कूल में फीस के कारण मास्टर ने कहा कि एक लड़की की फीस में दो लड़कियां नहीं बैठ सकती हैं, जो उन्हें बहुत बुरा लगा। इसके बाद लता मंगेशकर ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

छह मानद डॉक्टरेट डिग्रियां

लता मंगेशकर को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से छह मानद डॉक्टरेट डिग्रियां प्राप्त हुईं। इनमें महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, शिवाजी यूनिवर्सिटी, पुणे यूनिवर्सिटी, खैरागढ़ म्यूजिक यूनिवर्सिटी, हैदराबाद यूनिवर्सिटी और टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी शामिल हैं। यह डॉक्टरेट डिग्री किसी विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि मानी जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : Amar Ujala Graphics

स्वर कोकिला का करियर  

13 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी और 1942 में उन्होंने मराठी फिल्म "किटी हसाल" के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। इसके बाद लता मंगेशकर ने 30,000 से अधिक गाने गाए, जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में थे। वह भारतीय संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गईं और उनकी आवाज ने दुनियाभर में ख्याति प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लता मंगेशकर-पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान

लता मंगेशकर को उनकी उत्कृष्टता और भारतीय संगीत में योगदान के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 1969 में पद्म भूषण, 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण, 2001 में भारत रत्न और 2008 में स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ पर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। 2007 में फ्रांस सरकार ने उन्हें "ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर" पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें