फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाने के ये हैं फायदे, इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

Wed, 27 Jun 2018 02:39 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
इंस्टाग्राम
अगर आपको भी अपनी तस्वीरें खींचने का शौक है और उन्हें दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो सोशल नेटवर्क एप्लिकेशन इंस्टाग्राम आपके लिए ही है। इंस्टाग्राम के जरिए आप अपनी तस्वीरें अपलोड और एडिट कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी जानकारी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 15
इंस्टाग्राम
1. इंस्टाग्राम एप करें डाउनलोड
सबसे पहले अपने डिवाइस के एप स्टोर में जाएं और इंस्टाग्राम टाइप करें। स्क्रॉल करके अपने एप को खोजें और उसे इंस्टॉल करें। अगर आप एप को आईट्यून्स से डाउनलोड करते हैं तो इसे प्रयोग करने से पहले आपको iOS डिवाइस को सिंक (sync) करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 15
इंस्टाग्राम
2. इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाएं
अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर इंस्टाग्राम आइकॉन पर टैप करें। अकाउंट बनाने के लिए अपने स्क्रीन के नीचे वाले साइन-अप बटन पर क्लिक करें और संबंधित निजी जानकारियां डालकर अपलोड करें। 'अबाउट' सेक्शन में एक व्यक्तिगत वेबसाइट के साथ आप अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं भी डाल सकते हैं।

4 of 15
इंस्टाग्राम
3. फ्रेंड्स को फॉलो करें
अब अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट को फेसबुक, ट्विटर या ईमेल अकाउंट से इम्पोर्ट कर सकते हैं। आप अपने फ्रेंड्स को उनके नाम और यूजर नेम से भी ढूंढ़ सकते हैं। वो लोग आपके न्यूज फीड को अपने पोस्ट में देखकर आपको फॉलो करने की अनुमति देंगे। आप उन लोगों को भी फॉलो कर सकते हैं जिन्हें आप पर्सनल तौर पर नहीं जानते हैं। 
विज्ञापन

5 of 15
इंस्टाग्राम
4. अकाउंट फॉलो करें
आप किसी भी वक्त अपने अकाउंट से दोस्तों को जोड़ सकते हैं। यही नहीं इंस्टाग्राम द्वारा बताए गए यूजर को उनके नाम के सामने वाले 'फॉलो' बटन पर क्लिक करके फॉलो कर सकते हैं। प्रक्रिया खत्म होने के बाद आप 'डन' पर क्लिक करके सीधे अकाउंट में जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 15
इंस्टाग्राम
5. इंस्टाग्राम का टैब कैसे करें इस्तेमाल
‘फीड’ टैब में आपके फॉलो करने वाले यूजर के पोस्ट को आप स्क्रॉल कर सकते हैं। फीड टैब को लाने के लिए बिलकुल किनारे 'होम' जैसे आइकॉन पर टैप करें। टैब को री-लोड करने के लिए ऊपरी दाहिने कोने पर दिए रिफ्रेश बटन पर टैप करें।
विज्ञापन

7 of 15
इंस्टाग्राम
6. तस्वीर अपलोड करना
'शेयर' टैब को क्लिक करने से आप फोटो खींच सकते हैं या अपने डिवाइस के फोटो एल्बम से फोटो को चुन सकते हैं। आपके पास आपके फोटो एल्बम में पोस्ट करने के लिए फोटो नहीं है तो आप नया फोटो सीधे इंस्टाग्राम में अपलोड कर सकते हैं। 
 

8 of 15
इंस्टाग्राम
7.अपना फोटो एडिट कीजिए
इंस्टाग्राम में बहुत थोड़ा बहुत एडिट करने की भी क्षमता होती है। आप फोटो को घुमा सकते हैं, फ्रेम डाल सकते है, ब्लर कर सकते हैं या चमकीला बना सकते हैं उन सबके लिए स्क्रीन पर बने हुए आइकॉन का प्रयोग करें।

9 of 15
इंस्टाग्राम
8. फोटो में फिल्टर का प्रयोग करना
इंस्टाग्राम में फोटो को चुनने के लिए नीचे बाईं तरफ आइकॉन पर क्लिक करें। फिर फिल्टर को चुन लें। आप एक बार में सिर्फ एक ही फिल्टर को चुन सकते हैं और उनका असर देख सकते हैं। फिल्टर आइकॉन पर टैप करते ही आपका फोटो बदल जाएगा। अगर आपको लगता है कि फिल्टर की जरुरत नहीं है तो सबसे बाईं तरफ के टाइल से आपका इमेज नॉर्मल सेटिंग पर आ जाएगा।

10 of 15
इंस्टाग्राम
9. फोटो के साथ सूचना भी डालें
फोटो में जानकारियों को What टेक्स्ट इनपुट फील्ड में डालें। आपको सभी कुछ डालने की जरुरत नहीं है लेकिन जिन सूचनाओं की जरुरत फोटो को पोस्ट करने के पहले है उसे डाल दें। हैशटैग को जोड़ दें, जिसका उपयोग लोग आपके फोटो को खोजने के लिए करेंगे। आप Where में लोकेशन भी डाल सकते हैं।

11 of 15
इंस्टाग्राम
10. दूसरे सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर करना
'शेयरिंग' के नीचे दिये गए किसी भी सोशल नेटवर्किंग आइकॉन को क्लिक करें जिसमें आप फोटो को पोस्ट करना चाहते हैं। अपने अकाउंट से जुड़े हुए यूजर नेम और पासवर्ड को डालिए उसे इंस्टाग्राम के अकाउंट से जोड़ने के लिए। अगर आप इंस्टाग्राम के अलावा कहीं और फोटो को शेयर नहीं करना चाहते तो इस प्रक्रिया को छोड़ दें।

12 of 15
Instagram
11. आखिर में 'डन' पर क्लिक करें
इस प्रक्रिया के अंत में आप 'डन' पर क्लिक करें। आपका फोटो आपके 'फीड' मे दिखेगा और दूसरे यूजर जो आपको फॉलो कर रहे हैं उनके फीड में भी दिखेगा। यह सोशल नेटवर्क पर भी पोस्ट हो जाएगा जिसे आपने चुना था।

13 of 15
इंस्टाग्राम लाइव
12.फोटो शेयर करते वक्त रखें सावधानियां
1. फॉलोवर बढ़ाने के लिए खुद की, दोस्तों की और अलग-अलग तरह की फोटों डालें।
2. हिंसक या अनुपयुक्त फोटो ना शेयर करें।
3. अगर आप चाहते हैं कि आपके फॉलोवर ही तस्वीरें देखें तो आप 'फोटोज आर प्राइवेट' को ऑन कर लें। 

14 of 15
instagram
4. फोटो में लोकेशन का डेटा डालते समय इंस्टाग्राम आपसे आपके डिवाइस के लोकेशन को लेने के लिए 'अलाउ' या 'डु नॉट अलाउ' पूछेगा।
5.उस तरह की फोटो शेयर ना करें जिसमें व्यक्तिगत सूचनाएं हों, विशेषकर तब जब आपने प्राइवेसी सेटिंग सही ना किया हो। जैसे, आपके घर का पता, कॉन्टैक्ट की जानकारियां, आपके नए ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो आदि हो।
विज्ञापन

15 of 15
ऐश्वर्या राय
13. इंस्टाग्राम के फायदे
इंस्टाग्राम में आप अपने पोस्ट को फोटो और वीडियो के माध्यम से साझा कर सकते हैं जिससे पूरी बात समझ में आ जाती है। दूसरे सोशल मीडिया की तुलना में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना बहुत ही आसान है शायद यही वजह है कि इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी इंस्टाग्राम से जुड़ी हैं उनका कहना था कि यह उनके लिए काफी आसान और फैंस के साथ वो लगातार इंटरैक्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें