फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम को लेकर स्टार्टअप कभी सोचा है आपने...? हजार से लाखों पैसे कमाने तक का सफर है दिलचस्प

Mon, 18 Mar 2019 04:28 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो एक समय में अमेजन पर हजार रुपये के लिए काम करता था। जी हां ये बिल्कुल सच है। पर आज वो लाखों कमा रहा है। आप भी सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ...? अगर मन में लगन सच्ची हो तो कुछ हो सकता है बस एक मौके की जरूरत होती है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : success
यहा जयपुर में रहने वाले रघुवीर सिंह चौधरी की बात कर रहे हैं। 9 हजार रुपये के लिए रघुवीर डिलिवरी ब्वॉय के रुप में अमेजन के लिए काम करते थे। लेकिन आज रघुवीर लाखों कमाते हैं। दरअसल जयपुर जैसे छोटे शहर में ऑनलाइन खाने पीने की चीजे डिलीवर करने की सुविधा नहीं है और इसी कमी को पूरा करने के लिए रघुवीर ने लोगों के घरों तक चाय-नाश्ता डिलिवर करने का स्टार्टअप शुरू किया है।
विज्ञापन

3 of 6
जयपुर के रघुवीर सिंह चौधरी आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आते हैं। उनके घर की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि वे स्कूल खत्म करने के बाद आगे की पढ़ाई कर पाते। इसलिए मजबूरी में उन्हें डिलीवरी ब्वॉय का काम करना पड़ा।

4 of 6
रघुवीर साइकिल चलाकर घर-घर सामान डिलीवर करने जाते थे। दिन भर साइकिल चलाते-चलाते वह थक जाते थे। इसके बाद उन्हें चाय की जरूरत पड़ती थी। लेकिन चाय की अच्छी दुकान ढूंढ़ने में उन्हें दिक्कत होती थी। रघुवीर को हर दिन इस स्थिति का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सोचा कि मेरी ही तरह न जाने कितने लोग होंगे जिन्हें अच्छी चाय पीने की इच्छा होती होगी और वे चाय नहीं पी पाते होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी पहली सैलरी से रघुवीर ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। उसके बाद एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा। उन्होंने एक ऐप भी तैयार करवा लिया और थोड़े से प्रचार से ही चाय की डिलिवरी करने लगे। उन्होंने अमेजन की डिलिवरी बॉय की नौकरी छोड़ दी। ऐप के साथ ही वह वॉट्सऐप और फोन से भी चाय के ऑर्डर लेने लगे। रघुवीर इस बात से वाकिफ नहीं थे कि उनका आइडिया कितना सफल होगा, लेकिन उनकी चाय और डिलिवरी इतनी अच्छी होती है कि हर दुकान वाला उनसे ही चाय मंगाने लगा। जिस क्वॉलिटी की चाय वह डिलिवर करते हैं वैसी चाय मार्केट में मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुरू में उन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ यह काम शुरू किया था। आज जयपुर में रघुवीर के चाय के काफी सेंटर हैं, जहां से वह चाय की डिलिवरी करते हैं। हर दिन उन्हें 500 से 700 चाय के ऑर्डर मिलते हैं। इससे हर महीने उन्हें 1 लाख से ज्यादा की कमाई होती है।

रघुवीर सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो तमाम तरह की मुश्किलों से गुजरते हुए भी हौसले का दामन नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें