केंद्र सरकार ने 16 जनवरी, 2019 को पिछले चार वर्षों के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 से 2018 तक के गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
2 of 5
इस पुरस्कार से अंतिम बार वर्ष 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सम्मानित किया गया था। इन पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला एक ज्यूरी ने किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के चीफ जस्टिस, जस्टिस रंजन गोगोई, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खडग़े तथा लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 5
वर्ष 2015-2018 तक अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार विजेता
वर्ष विजेता इसलिए दिया
2015 विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी शिक्षा एवं ग्रामीण विकास
2016 अक्षय पात्र फाउंडेशन अक्षय पात्र फाउंडेशन को देशभर में बच्चों सुलभ इंटरनेशनल (संयुक्त) को मिड डे मील वितरण और सुलभ इंटरनेशनल को सिर पर मैला ढोने से मुक्ति दिलाने
2017 एकई अभियान ट्रस्ट आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए
2018 विश्व स्वास्थ्य संगठन के कुष्ठरोग उन्मूलन में योगदान के लिए सद्भावना दूत योहेई ससाकावा
4 of 5
वर्ष 1995 से 2014 तक के विजेता
वर्ष विजेता विवरण
1995 जूलियस नायरेरे तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति
1996 ए टी अरियारत्ने सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक
1997 गेर्हार्ड फिशर कोढ़ एवं पोलियो पर शोध के लिए प्रसिद्ध
1998 रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित
1999 बाबा आम्टे समाज सेवक
2000 नेल्सन मंडेला (संयुक्त) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति
2000 ग्रामीण बैंक (संयुक्त) मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित
2001 जॉन ह्यूम उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ
2002 भारतीय विद्या भवन भारतीय संस्कृति को समर्पित शैणिक ट्रस्ट
2003 वैक्लेव हैवेल चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति
2004 कोरेट्टा स्कॉट किंग मार्टिन लूथर किंग की विधवा
2005 डेस्मंड टूटू दक्षिण अफ्रीका के समाजसेवी