फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का वो शहर जिसे कहते हैं 'सिटी ब्यूटीफुल', पर्यटक ही नहीं, छात्रों के लिए भी पसंदीदा जगह

Fri, 24 Jan 2020 08:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chandigarh The City Beautiful - फोटो : social media
चंडीगढ़ यानी चंडी का किला। चंडी दुर्गा का रूप हैं, जिनका मंदिर आज भी चंडीगढ़ में स्थित है। माना जाता है कि इन्हीं के नाम पर शहर का नाम चंडीगढ़ पड़ा है। भारत का केंद्रशासित प्रदेश चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा दो राज्यों की राजधानी है। ये उत्तर भारत में एक प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है। इसलिए इसके नजदीकी राज्य जैसे हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल आदि से बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां आते हैं। इस शहर ने हमारे देश को कल्पना चावला, मनमोहन सिंह, सुषमा स्वराज जैसे महान रत्न दिए हैं।

वैसे तो यहां पर 40 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल हैं। लेकिन कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जिनकी चर्चा दूर-दूर के राज्यों तक होती है। इनमें पंजाब विश्वविद्यालय, पीजीआईएमइआर (PGIMER), पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम भी शामिल हैं। चलिए आज अद्भुत शहर चंडीगढ़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानतें हैं।
विज्ञापन

2 of 6
aerial view of chandigarh city
  • आजादी से पहले पंजाब की राजधानी लाहौर थी, लेकिन 1947 में आजादी के बाद पंजाब को एक अलग राजधानी की जरूरत पड़ी, जिसके बाद चंडीगढ़ अस्तित्व में आया। ली कोर्बुजिए ने मानव शरीर के अनुरूप चंडीगढ़ की अवधारणा विकसित की थी। 
  • चंडीगढ़ को अपना नाम चंडी मंदिर से मिला है और आज भी यह मंदिर इस शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 
  • चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
aerial view of chandigarh city - फोटो : social media
  • हरियाली इस शहर की योजना का एक प्रमुख हिस्सा है। 2017 के एक आकड़े के अनुसार 26 फूल प्रजातियों और 22 पेड़ प्रजातियों से ये शहर भरा हुआ था। 
  • चंडीगढ़ का अधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) 'खुला हाथ' है जो शांति और सुलह का संदेश भेजता है। 
  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का चुनाव इस शहर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। 
  • भारत सरकार के अध्ययन के अनुसार चंडीगढ़ देश के सबसे साफ शहरों में से एक है।

4 of 6
aerial view of chandigarh city - फोटो : अमर उजाला
  • मानव विकास सूचकांक में चंडीगढ़ भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। 
  • चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुजिए के द्वारा डिजाइन किया गया था। 
  • चंडीगढ़ का रोज गार्डन एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन के नाम से विख्यात है। आपको इस उद्यान में 1600 से भी अधिक गुलाब की प्रजातियां मिल जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
view of chandigarh city - फोटो : अमर उजाला
  • रोज गार्डन की तरह चंडीगढ़ का रॉक गार्डन भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ के रॉक गार्डन का निर्माण नेकचंद ने कचरे का प्रयोग कर बनाया था।
  • चंडीगढ़ अपने पड़ोसी शहरों पंचकूला और मोहाली दोनों के साथ मिलकर ट्राईसिटी कहलाता है। 
  • चंडीगढ़ की मनमोहक और बोटिंग का मजा देने वाली सुखना झील का निर्माण 1958 में किया गया था। यह एक मानव निर्मित झील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aerial view of chandigarh city
  • एक सर्वे के अनुसार चंडीगढ़ में रहने वाले लोग भारत के अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों से अधिक खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।
  • दुनिया में चंडीगढ़ को अपनी सुंदरता, सफाई और हरियाली के कारण 'सिटी ब्यूटीफुल' कहा जाता है। 
  • चंडीगढ़ और पंचकुला सेक्टरों में आपको सेक्टर 13 नहीं मिलेगा, क्योकि चंडीगढ़ में एक अंधविश्वास है कि 13 शुभ नहीं होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें