ज्यादातर लोग एक ही संख्या के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। फर्क है राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इकाइयों का। भारतीय संख्याओं के अनुसार 100 को सौ बोलते हैं, लेकिन 1,000 को 'हजार' के रूप में जाना जाता है न कि 'दस सौ' के रूप में। भारतीय इकाई और अंतरराष्ट्रीय इकाई एक दूसरे से भिन्न हैं। 10,000 यानी दस हजार तक तो दोनों समान हैं। लेकिन इसके बाद संख्या वही रहती है, लेकिन दोनों के नाम बदल जाते हैं। अकसर लोग इन नामों में उलझ जाते हैं। इसे समझने के लिए हम आपको बेहद आसान तरीका बता रहे हैं। साथ ही जानें कि लाख और मिलियन में क्या है अंतर? भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार अरब, खरब, नील, पद्म,शंख आदि में कितने होते हैं शून्य? अंतरराष्ट्रीय इकाइयों के अनुसार इनके क्या है नाम? इन सब सवालों के जवाब मिलेंगे यहां। पढ़ते हैं आगे..