फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: 25 लाख रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा मून मिशन से जु़ड़ा सवाल

Fri, 20 Sep 2019 05:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केबीसी 11 में सवाल पूछते अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 को लेकर बीते दिनों कई बातें पढ़ने-सुनने को मिलीं। अब इस घटनाक्रम के बीच टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में भी सवाल पूछे जाने लगे हैं। बीते गुरुवार का शो काफी रोचक रहा और इसके कंटेस्टेंट को मून मिशन के एक सवाल का सामना भी करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बबीता ताड़े - फोटो : social media
गौरतलब है कि केबीसी का 11वां सीजन चल रहा है। इसमें बीते 19 सितंबर को प्रसारित एपिसोड काफी चर्चित रहा। सबसे ज्यादा इसकी कंटेस्टेंड के कारण। इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी थीं बबीता ताड़े। बबीता करीब 450 बच्चों वाले एक स्कूल में मिड डे मील बनाने का काम करती हैं। इसके लिए उन्हें 1500 रुपये प्रति माह की तनख्वाह दी जाती है। इस शो में बबीता ने एक करोड़ रुपये जीते। आगे पढ़ें मून मिशन से जुड़ा सवाल।
विज्ञापन

3 of 7
केबीसी 11 में बबीता ताड़े - फोटो : Twitter
25 लाख रुपये के लिए बबीता ताड़े से जो सवाल पूछा गया, वह था -
इनमें से किस देश ने सबसे पहले कोई मानव निर्मित वस्तु चंद्रमा पर भेजी?
संयुक्त राज्य अमेरिका
इंग्लैंड
सोवियत संघ
फ्रांस

हम आपको आगे की स्लाइड्स में 50 लाख, एक करोड़ और 7 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल भी बता रहे हैं। अंत में आपको सभी सवालों के सही जवाब मिलेंगे।

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
50 लाख रुपये का सवाल -
इनमें से कौन लंदन में आयोजित तीनों गोलमेज सम्मेलनों में शामिल हुए थे?
बीआर अंबेडकर
जवाहरलाल नेहरू
महात्मा गांधी
मोहम्मद अली जिन्ना
विज्ञापन

5 of 7
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : sony
एक करोड़ रुपये का सवाल - 
मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने 'दास्तान ए गदर' नाम से निजी विचार लिखे हैं?
मीर तकी मीर
मो. इब्राहिम जौक
जहीर देहलवी
अबुल क्वाशिम फिरदौशी
विज्ञापन

6 of 7
केबीसी 11 में अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
7 करोड़ रुपये का सवाल -
इनमें से किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर राष्ट्रपति बने?
राजस्थान
बिहार
पंजाब
आंध्र प्रदेश

आगे पढ़ें दिए गए चारो सवालों के सही जवाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc 11 - फोटो : social media
25 लाख के सवाल का जवाब - सोवियत संघ
50 लाख के सवाल का जवाब - बीआर अंबेडकर
एक करोड़ के सवाल का जवाब - जहीर देहलवी
सात करोड़ के सवाल का जवाब - बिहार

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं सेनाओं के वो वाक्य, जिनसे झलकता है हमारे सैनिकों का शौर्य व पराक्रम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें