आठ अप्रैल को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन ऑफलाइन का आयोजन शहर के 21 केंद्रों पर होगा। इसमें परीक्षार्थियों को पेन ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों को ब्लैक बॉल पेन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा ब्लैक बॉल पेन
2 of 5
डेमाे पिक
यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कराई जाएगी। बोर्ड से जारी सूचना के अनुसार छात्र कलाई पर घड़ी बांधकर भी नहीं जा सकेंगे। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
जेईई मेंस-पेन, घड़ी भी नहीं ले जा सकेंगे परीक्षार्थी
3 of 5
डेमाे पिक
जिन विकलांग छात्रों को सहायक की जरूरत है, उन्हें परीक्षा से दो दिन पहले परीक्षा केंद्र पर जाकर केंद्र व्यवस्थापक से मिलना होगा। ऐसे परीक्षार्थियों को 11वीं मैथ्स व साइंस स्ट्रीम के छात्रों को बतौर सहायक के रूप में दिया जाएगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे से रिपोर्टिंग शुरु हो जाएगी
4 of 5
डेमाे पिक
परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे से रिपोर्टिंग शुरु हो जाएगी। साढ़े नौ बजे के बाद किसी को भी केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। 9:20 मिनट पर बुकलेट वितरित कर दी जाएंगी। परीक्षा केंद्र में जाने के लिए परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरा पेपर बीआर्क के लिए दोपहर दो से पांच बजे तक होगा।
शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13740 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के अनुसार छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट या कोई अन्य फोटोग्राफ युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।