पिछले कई दिनों से दिल्ली स्थित जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध है हॉस्टल की बढ़ी फीस का।
जेएनयू ने फीस को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जिसके बाद एक सीटर कमरे का मासिक किराया 20 रुपये से बढ़कर 600 रुपये हुआ और दो लोगों के लिए कमरे का किराया 10 रुपये से बढ़कर 300 रुपए। साथ ही हर महीने 1700 रुपये का सर्विस चार्ज भी लिए जाने का ऐलान हुआ। ये तो उन छात्रों के लिए जो आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) से आते हैं। सामान्य वर्ग के लिए यह और ज्यादा है।
इसे लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आगे की स्लाइड्स से आप खुद समझ सकते हैं कि छात्रों विरोध प्रदर्शन कितना सही है और कितना नहीं?