फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के इन 20 संस्थानों को JNU से मिली हुई है मान्यता

Mon, 06 Jan 2020 12:59 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU - Jawaharlal Nehru University) एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार कारण बनी है यहां विद्यार्थियों के साथ हुई हिंसा। कुछ ही समय पहले ये विवि नागरिकता कानून (CAA 2019) और एनआरसी (NRC) के विरोध में प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में बना हुआ था। और उसके कुछ समय पहले जेएनयू में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर। 

आए दिन किसी न किसी कारण से ये विश्वविद्यालय सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस देशभर में कई ऐसे शैक्षणिक संस्थान हैं जो इस चर्चित विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं। इनकी पूरी सूची आप आगे की स्लाइड में देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सूची से पहले हम आपको जवाहरलाल नेहरू विवि (JNU) के बारे में कुछ जरूरी तथ्य बता रहे हैं-
  • जेएनयू की स्थापना के लिए 1 सितंबर 1965 को राज्यसभा में विधेयक पेश किया गया था। यह विधेयक पेश करने वाले शख्स थे तत्कालीन शिक्षा मंत्री एमसी छागला।
  • लोकसभा में 16 नवंबर 1966 को विधेयक पारित हुआ था। इसके बाद साल 1969 में संसद से कानून बनने के बाद इस विवि की स्थापना की गई थी।
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य था विद्यार्थियों में अच्छे विचारों का समावेश करना और समाज के कमजोर तबके से आने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना। 
  • इस विवि का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया। वहीं, जी पार्थसार्थी जेएनयू के पहले कुलपति बनाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
JNU
  • दुनिया के अलग-अलग देशों में फैले करीब 71 विश्वविद्यालयों के साथ जेएनयू शैक्षणिक सहयोग और एक्सचेंज प्रोग्राम्स चलाता है।
  • इस विवि का एक केंद्र बिहार में खोले जाने का प्रस्ताव भी सरकार के पास लंबित है।
  • साल 2008 में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार कार्य न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। ये रोक चार साल तक लगी रही। फिर लंबे संघर्ष और बातचीत के बाद साल 2011 में जेएनयू में वापस छात्रसंघ चुनाव शुरू हुए थे।

आगे देखें, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों की सूची

4 of 6
jnu

रक्षा संस्थान

संस्थान का नाम स्थान (शहर)
आर्मी कैडेट कॉलेज  देहरादून
कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग पुणे
मिलिटरी कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग सिकंदराबाद
मिलिटरी कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग महू
नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे
इंडियन नेवल एकेडमी  एझीमाला
 
विज्ञापन

प्रबंधन संस्थान

5 of 6
jnu
अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप - नई दिल्ली

ये भी पढ़ें : NASA ने रिकॉर्ड की सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शोध एवं विकास संस्थान

6 of 6
jnu
संस्थान का नाम शहर का नाम
सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI) लखनऊ
सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलीक्युलर बायोलॉजी (CCMB) हैदराबाद
इंटर यूनिवर्सिटी एक्सलरेटर सेंटर (IUAC) नई दिल्ली
इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबायल टेक्नोलॉजी (IIMT) चंडीगढ़
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (CIMAP) लखनऊ
रमण रिसर्च सेंचर (RRI) बंगलुरू
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी (NII)  नई दिल्ली
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (NIPGR) नई दिल्ली
इंटरनेशनल सेंटर ऑफ जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक (ICGEB)  नई दिल्ली
सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज (CDS) तिरुवनंतपुरम
इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफीजिक्स (IUCAA) पुणे
ट्रांजेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) गुरुग्राम
वीवी गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट नई दिल्ली

ये भी पढ़ें : जानें क्या खाएंगे चांद पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ISRO ने बनवाए 22 तरह के पकवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें