JIPMER परिणाम की अधिसूचना के अनुसार सामान्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 26 जून, 2019 को और ओबीसी / एससी / एसटी के उम्मीदवारों की 27 जून को वहीं पुडुचेरी और NRI उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 28 जून को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट, फोटो और प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।