बता दें कि, इस साल आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए 2.24 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद यह चयनित अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके साथ ही सीबीएसई कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) भी जारी करेगा, जिसके आधार पर आईआईटी को छोड़कर बाकी तकनीकी संस्थानों में दाखिले होंगे।