इंजीनियरिंग की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन का आयोजन दून में 10 केंद्रों पर किया जाएगा। हाल ही में बोर्ड पेपर लीक होने के बाद सुर्खियों में आए सीबीएसई बोर्ड ने इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा। जूते पहनकर परीक्षा देने आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। गत वर्षों का ड्रेस कोड ही इस साल भी लागू रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
JEE Main Exam
इस साल जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को होगा। सीबीएसई ने ऑफलाइन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन की सख्ती रहेगी। सीबीएसई ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन
3 of 5
JEE Main Exam
राजधानी में दस केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 5100 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जेईई मेन में ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा। इसके तहत जूते, पूरी बाजू वाले कपड़े, हेयर पिन, हाथ में घड़ी जैसी तमाम बंदिशें रहेंगी। परीक्षा केंद्रों पर ढाई घंटे पहले से ही एंट्री खोल दी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्रीय विद्यालय एफआरआई
केंद्रीय विद्यालय-1 हाथीबड़कला
चिल्ड्रंस एकेडमी, टैगोरविला
स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन, राजपुर रोड
केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
केंद्रीय विद्यालय आईएमए
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर
दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला
द एशियन स्कूल, इंदिरा नगर