फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2019: दिल्ली के शुभन श्रीवास्तव 100 प्रतिशत अंकों के साथ बने ऑल इंडिया टॉपर

Tue, 30 Apr 2019 01:32 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
NTA JEE Main Result 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने IIT, NIT, NIT व कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित Jee Main-II परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड परीक्षा की कटऑफ और ऑल इंडिया रैंक भी जारी की गई है। 

आपको बता दें कि, दिल्ली के रहने वाले शुभन श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंदौर के ध्रुव अरोरा ने देशभर में तीसरा पर रहें हैं। जनवरी में आयोजित हुई जेईई मेन 2019 परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की रैंक भी जारी कर दी है। देशभर में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 25 परीक्षार्थियों में भी ध्रुव शामिल रहें। आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 6
Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा में कुल 24 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। Jee Main-I परीक्षा में 15 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक के साथ स्कोर किया था। वहीं 9 छात्रों ने Jee Main-II परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। देखा जाएं तो इस वर्ष सामान्य वर्ग के छात्रों का कटऑफ 89.75 प्रतिशत रहा। 
 
पिछली वर्ष यह  कटऑफ 74 प्रतिशत रहा था। NTA  ने पहली बार Jee Main की परीक्षा दो बार आयोजित कराई है। Jee Main-I जनवरी और Jee Main-II अप्रैल महीने में आयोजित की गई थी। Jee Main-II परीक्षा के परिणाम जोकि NTA द्वारा 30 अप्रैल को जारी किया जाना था। लेकिन यह परीक्षा परिणाम एक दिन पहले ही 29 अप्रैल को ही घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Jee Main-II परीक्षा में 50 प्रतिशत छात्रों की परफॉर्मेंस सुधार किया गया, वहीं पांच प्रश्नों को भी रद्द किया गया है। जिसमें से तीन प्रश्न रसायन विज्ञान के और एक भौतिक विज्ञान व एक प्रश्न गणित का था। लगभग 6,08,440 छात्रों ने Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा दी थी। इसमें से Jee Main-II परीक्षा में 2,97,932 स्कोर में सुधार किया गया।  Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा में अधिकतम अंकों के आधार पर JEE Advanced में छात्रों को क्वालिफाई किया गया। Jee Main परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट के लिए आगे की स्लाइड देखें।

4 of 6
Jee Main परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट-
 
टॉपर्स के नाम  स्थान
पहले स्थान पर रहे शुभन श्रीवास्तव दिल्ली
निशांत अभांगी राजस्थान 
कोडा रेणु आंध्रप्रदेश
अभय प्रताप सिंह ग्वालियर
प्रखर जगवानी   मध्यप्रदेश 
द्रव्या महरावा     हरियाणा 
समीक्षा दास   राजस्थान 
गुड्डीपते अनिकेत झारखंड 
जितेंद्र यादव   हरियाणा 
 
विज्ञापन

5 of 6
आपको बता दें कि JEE Advanced परीक्षा में ढाई लाख छात्र पास हुए हैं। जनवरी और मार्च में आयोजित हुई Jee परीक्षा में कुल 11,47,125 छात्र उपस्थित रहें और JEE Advanced परीक्षा में लगभग दो लाख 45 हजार छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। IIT की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एडवांस्ड अंकों के आधार पर लगभग 12 हजार सीटों पर प्रवेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 
सामान्य वर्ग का कटऑफ 89.75 प्रतिशत
एससी वर्ग का कटऑफ 44.33 प्रतिशत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 
सामान्य वर्ग रैंक सूची : 89.7548849 
अन्य पिछड़ा वर्ग : 74.3166557 
अनुसूचित जनजाति : 44.3345172 
अनुसूचित जाति : 54.0128155 
आर्थिक पिछड़ा वर्ग : 78.2174869 
पीडब्ल्यूडी वर्ग : 0.1137173

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें