फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021 : कल से शुरू होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा, यहां जानें पैटर्न

Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरिंग में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। इन परीक्षाओं का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से किया जा रहा है। यहां जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न संबंधी जानकारी दी जा रही है। इससे विद्यार्थियों को अपनी बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
nta - फोटो : social media
जेईई मेन 2021 के तहत 23 फरवरी, 2021 को पेपर 2 होगा। बी आर्क (BArch) के लिए पेपर 2ए और  बी प्लानिंग  (BPlanning) के लिए पेपर 2बी के रूप में अलग-अलग आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन बी आर्क और बी प्लानिंग पेपर दो स्लॉट में, सुबह 09 से 12 बजे और दोपहर 03 से शाम 06 बजे के बीच होगा। बता दें कि जेईई मेन 2021 पेपर 2ए और 2बी में 3 खंड होते हैं। भाग-1 और भाग-2 गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट हैं, जो दोनों पेपर के लिए समान हैं। जबकि पेपर 2ए के भाग-3 में ड्राइंग परीक्षा और पेपर 2बी के भाग-3 में योजना से संबंधित विषय शामिल हैं। पेपर 2-ए के लिए, भाग-1 और भाग-2 अनुभाग सीबीटी मोड में ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे, जबकि भाग-3 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र - फोटो : ANI
पेपर 2-बी के सभी भाग केवल (कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन बी आर्क और जेईई मेन बी प्लानिंग कुल 400 अंकों के लिए होगी। कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और पांच प्रश्नों के उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में भरे जाएंगे। इन संख्यात्मक मान के लिए कोई निगेटिव मार्किंग योजना नहीं है। 
 

4 of 7
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
प्रश्न पत्र योजना 
बी आर्क (BArch) पेपर 2ए 
  • भाग 1 (गणित) वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न और ऐसे प्रश्न जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में है
  • भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न  
  • भाग 3 (ड्राइंग टेस्ट) ड्राइंग योग्यता का परीक्षण करने के लिए प्रश्न
विज्ञापन

5 of 7
एनटीए जेईई मेन - फोटो : NTA
 बी प्लानिंग  (BPlanning) पेपर 2बी 
  • भाग 1 (गणित) वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न और ऐसे प्रश्न जिनके उत्तर संख्यात्मक मान के रूप में है
  • भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न  
  • भाग 3 (योजना आधारित प्रश्न) वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न 
ध्यान दें बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए प्रत्येक सही उत्तर के 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाएगा। पेपर 2ए के लिए ड्राइंग टेस्ट का मूल्यांकन दो प्रश्नों के लिए 100 अंकों में से किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
जेईई मेन - फोटो : डेमो पिक
परीक्षा पैटर्न
बी आर्क (BArch) पेपर 2ए 
  • भाग 1 (गणित)    : पेपर में 100 अंक के 20 प्रश्न होंगे
  • भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) :  पेपर में 200 अंक के 50 प्रश्न होंगे
  • भाग 3 (ड्राइंग टेस्ट) : पेपर में 100 अंक के 02 प्रश्न होंगे 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंजीनियर - फोटो : Demo Pic.
बी प्लानिंग  (BPlanning) पेपर 2बी 
  • भाग 1 (गणित)  : पेपर में 100 अंक के 20 प्रश्न होंगे
  • भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) :  पेपर में 200 अंक के 50 प्रश्न होंगे
  • भाग 3 (योजना आधारित प्रश्न) :  पेपर में 100 अंक के 25 प्रश्न होंगे
ध्यान दें सभी दिनों की सभी पारियों के स्कोर को मिलाकर एनटीए द्वारा मेरिट तैयार की जाएगी। JEE Main 2021 के परीक्षा पैटर्न की अधिक जानकारी आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें