फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAIN APRIL 2019: जम्मू कश्मीर के टॉपर अमन यादव की सफलता की कहानी

Wed, 01 May 2019 12:37 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
JEE MAIN APRIL 2019: जेईई मेन (अप्रैल) 2019 परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किया गया है। बोर्ड ने जेईई मेन 2019 जनवरी और अप्रैल परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की रैंक भी घोषित कर दी है। जम्मू कश्मीर से अमन यादव ने राज्य में टॉप किया है। उन्होंने जनवरी में 99.97 प्रतिशत के साथ जनवरी के प्रयास में न केवल राज्य में टॉप किया, बल्कि अप्रैल में 99.986 प्रतिशत के साथ सफलता पाई। अमन यादव ने कैसे पाई सफलता के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 7
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रहने वाले 17 वर्षीय अमन यादव ने राज्य का टॉपर बनकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अमन ने जेईई मेन्स अप्रैल 2019 की परीक्षा में 99.98 प्रतिशत स्कोर किया है। उनकी सफलता कई बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अमन यादव लिटिल एंजल्स पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल, उधमपुर जम्मू और कश्मीर के छात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 7
चलिए बात करते हैं आज JEE MAIN  2019 परीक्षा में जम्मू कश्मीर राज्य के टॉपर अमन यादव जिन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया की तैयारी के लिए किस तरह की रणनीति बनानी चाहिए। 

4 of 7
  • आपने जेईई मेन्स अप्रैल 2019 की तैयारी कैसे की?
 मैं उचित योजना और रणनीति के साथ प्रतिदिन लगभग 6 से 7 घंटे स्वयं अध्ययन करता था। मैंने गणित विषय को अधिक समय दिया है क्योंकि यह फिजिक्स विषय और अन्य विषयों में से काफी कठिन है। मैंने प्रतियोगी के लिए उधमपुर से कोचिंग ली है और कक्षा 10वीं से परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
  • आपको प्रेरणा कहां से मिली?
मेरे फिजिक्स विषय के शिक्षक मनीष सिंह मेरे आदर्श हैं। उन्होंने मुझे अपने अनुभव और विचारों से प्रेरित किया। उन्होंने अपने विचारों और तैयारी की योजनाओं के माध्यम परीक्षा में सफलता के लिए बहुत मदद की है। उन्होंने मुझे योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने और कड़ी मेहनत करने के लिए कहा, क्योंकि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

6 of 7
  • परीक्षा की तैयारी में आपको किन-किन चीजों की जरूरी थी?
मैंने एनसीईआरटी पुस्तकों की मदद से अध्ययन किया है और पिछले वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्र हल किए हैं। मैं तैयारी कर रहें छात्रों को NCERT पुस्तकों से अध्ययन करने और पिछले वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हल करने का प्रयास करने का सुझाव दूंगा। आपके शिक्षक आपको जो सिखाते हैं, उसे ध्यान से सुनें और नियमित रूप पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
  • आप आगे किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं?
मैं आईआईटी, बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहता हूं। मेरा उद्देश्य डाटा एनालिस्ट बनना है। मैं नई सोच और नई तकनीकों के साथ अपने देश की सेवा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें